'सबसे ज्यादा शतक बनाऊंगा और वर्ल्ड कप भी जीतूंगा,' शुभमन गिल ने पन्ने पर लिखकर लिया संकल्प
Shubman Gill: नए साल को लेकर लोगों में संकल्प लेने की प्रथा देखी जाती है और हर साल ऐसा होता है। क्रिकेट में भी एक क्रिकेटर ने ऐसा किया है और लिखित में अपने संकल्प के बारे में बताया है। भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने अगले साल खेल को लेकर कुछ बातों का संकल्प लिया है।
गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए एक पेज में अपने संकल्प लिखकर बताये हैं। उनमें सबसे अहम संकल्प शतक को लेकर था। गिल ने लिखा है कि भारत के लिए मैं अगले साल सबसे ज्यादा शतक लगाऊंगा। इसके अलावा आईपीएल में ऑरेंज कैप हासिल करने की बात भी उन्होंने लिखी है।

गिल ने एक पेज पर कई बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा कि मैं अपने परिवार को खुश रखूंगा। बेस्ट प्रयास करते हुए मैं खुद के ऊपर ज्यादा सख्त नहीं रहूंगा। वर्ल्ड कप जीतने के अलावा मैं आईपीएल में ऑरेंज कैप भी हासिल करूंगा। गिल का लिखा हुआ यह पेज वायरल हुआ है।
अपने पोस्ट के कैप्शन में गिल ने लिखा कि 2023 समाप्त होने वाला है, यह अनुभवों मौज-मस्ती और कुछ सीख वाला रहा है। साल का अंत योजना के अनुसार नहीं हुआ लेकिन हम लक्ष्य के इतना करीब आ गए, यह गर्व से कह सकता हूं। हमने अपना सब कुछ झोंक दिया था। आने वाला वर्ष चुनौतियाँ और अवसर लेकर आएगा।
गिल ने आगे लिखा कि आशा है कि 2024 में हम अपने लक्ष्यों के करीब आएँगे। उम्मीद करता हूं कि आप जो भी इस साल करें, उसमें आपको प्यार, ख़ुशी और ताकत मिले। गिल ने यह पोस्ट अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर डाला है, फैन्स ने इसे काफी पसंद किया है।
इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गिल टीम इंडिया के साथ हैं। पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। गिल भी फ्लॉप रहे थे। उनका बल्ला नहीं चल पाया था। दूसरे टेस्ट मैच में उनका खेल देखने लायक रहेगा क्योंकि इस संकल्प के बाद अगला टेस्ट 3 जनवरी को होना है।












Click it and Unblock the Notifications