शुभमन गिल को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, वर्ल्ड कप 2023 में करेंगे धमाकेदार प्रदर्शन
Abhishek Nayar on Shubman Gill: आईपीएल में केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायक ने युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और रिंकू सिंह में भरोसा जताया है। वर्ल्ड कप में गिल के प्रदर्शन को लेकर भी नायर ने एक भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि गिल का प्रदर्शन इस ग्लोबल इवेंट में बेहतरीन रहेगा।
नायर का मानना है कि भारतीय टीम के बदलाव के दौरे में गिल और रिंकू सिंह की भूमिका खास रहने वाली है। पीटीआई से बातचीत में नायर ने कहा कि इस समय ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं, ऐसे में इन खिलाड़ियों को जो भी अवसर मिलते हैं, उनका फायदा लेना चाहिए। मुझे इनकी क्षमता को लेकर कोई शक नहीं है।

नायर ने कहा कि गिल के बारे में मुझे बिलकुल चिंता नहीं है। उनको एक मजबूत बेस मिला है। एक युवा खिलाड़ी के लिए निरन्तरता के साथ काफी ज्यादा क्रिकेट खेलना मुश्किल होता है। आपको उन्हें कुछ ढील देनी होगी और उनको यह कहें कि आप फेल भी होंगे।
उन्होंने कहा कि गिल फ़िलहाल वेस्टइंडीज में खेल रहे हैं। वहां की कंडीशन में खेल पाना आसान कार्य बिलकुल भी नहीं होता है। यह अनुभव उनको और ज्यादा बेहतर बना देगा। मुझे लगता है कि उनके लिए वर्ल्ड कप काफी शानदार रहने वाला है।
रिंकू सिंह को लेकर नायर ने कहा कि शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अडॉप्ट करने में रिंकू को कुछ समय लग सकता है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। कोई भी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में 60 का फर्स्ट क्लास औसत रखता है और 50 का लिस्ट ए तथा टी20 में 30 का औसत रखता है, वह शानदार खिलाड़ी है। उम्मीद है कि सलेक्टर्स उनके ऊपर भरोसा रखेंगे और मैं उनको लम्बा खेलते हुए देखना चाहता हूं। रिंकू ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में काफी वैल्यू लाएंगे।
गौरतलब है कि गिल वेस्टइंडीज में हैं और वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में 85 रनों की पारी खेलने में सफल रहे थे। हालांकि टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में गिल के बल्ले से रन नहीं आए थे। दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। देखना होगा कि उसमें वह कैसा प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications