World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया की तैयारी पर Shubman Gill का बड़ा बयान, बताया क्यों जरूरी है एशिया कप जीतना

एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले भारत को सुपर फोर के आखिरी मैच में बांग्लादेश के हाथों छह रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। धाकड़ खिलाड़ियों से भरी टीम 266 रन के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। एकमात्र शुभमन गिल ही रहे जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा।

गिल ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए। इस बीच स्टार बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप फाइनल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Shubman Gill

गिल ने बताया क्यों जरूरी है एशिया कप जीतना
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि रविवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टीम को अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले गति मिलेगी। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि यहां जीत टीम की लय को बरकरार रखेगी, और उन्हें आत्मविश्वास से भर देगी।

सही समय पर फॉर्म में आना जरूरी
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर फोर मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, 'हमारे लिए एशिया कप फाइनल जीतना बहुत अहम है क्योंकि हमें जीत की आदत बनानी होगी। सही समय पर फॉर्म में आना और सही समय पर लय हासिल करना महत्वपूर्ण है।'

'खिताब जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा'
बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद गिल ने कहा कि 'जीत की लय जारी रखना अहम है क्योंकि एक या दो मैच गंवाने से दबाव बन सकता है। यहां खिताब जीतने से हमारी लय बनी रहेगी और विश्व कप से पहले हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।'

उन्होंने कहा कि, 'उम्मीद करता हूं कि हम यहां इन चीजों से सीख लेकर एशिया कप फाइनल और विश्व कप में इसका फायदा उठायेंगे।' श्रीलंकाई टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है और फाइनल में उन्हें हराने के लिये भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।'

गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे शानदार लय में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मैच जिस तरह से जीता, उसे देखना शानदार रहा। हमें उन्हें हराने के लिए अपना शत प्रतिशत देना होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में धीमी पिचों पर खेलना भारत को अच्छी स्थिति में बनाये रखेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+