Ravichandran Ashwin: अश्विन के संन्यास पर पत्नी ने लिखा 'प्रेम पत्र', भावुक पोस्ट में बयां किया दिल का हाल
Ravichandran Ashwin Wife Letter: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रविचंद्रन अश्विन का संन्यास इस वक्त क्रिकेट के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि गाबा टेस्ट के खत्म होने के तुरंत बाद अश्विन ने जिस तरह से पीसी करके अपने संन्यास का ऐलान किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
अश्विन के संन्यास लेने के बाद से कई तरह की बातें सामने आई है, जिनसे लगता है कि अश्विन ने ये फैसला काफी दुखी मन से लिया है।

लगातार चर्चा के विषय बने आर अश्विन के बारे में अब उनकी पत्नी ने जो लिखा है, उसे देखकर हर किसी की आंखें भर जाएंगी। दरअसल अश्विन की बचपन की दोस्त और पत्नी प्रीति नारायण ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने अपने पति के क्रिकेट सफर को याद किया और बताया कि जब 38 वर्षीय खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था और उनके मन में क्या चल रहा था।
'मेरे लिए ये दो दिन बहुत धुंधले रहे हैं'
उन्होंने लिखा है कि "मेरे लिए ये दो दिन बहुत धुंधले रहे हैं, मैं सोच रही थी कि मैं क्या कहूं , क्या लिखूं, क्या मैं इसे अपने पसंदीदा क्रिकेटर के क्रिकेट के सफर के खत्म होने पर लिखूं ?या सिर्फ मैं पार्टनर एंगल पर बात करूं? या शायद किसी फैन गर्ल का प्रेम पत्र? मुझे लगता है कि यह सब कुछ है।"
'जब मैंने अश्विन की पीसी देखी तो मेरी आंखे नम थी , तब मैंने छोटे-बड़े पलों के बारे में सोचा। पिछले 13-14 सालों की बहुत-सी यादें जिन्हें मैं कभी भूल ही नहीं सकती हूं। बड़ी जीत, एमओएस पुरस्कार, एक गहन खेल के बाद हमारे कमरे में शांत सन्नाटा, खेल के बाद कुछ शामों में सामान्य से ज़्यादा देर तक चलने वाले शॉवर की आवाज़, कागज़ पर पेंसिल से खरोंचने की आवाज़ जब वह अपने विचारों को लिख रहा होता है...।'
'कुछ गाने बार-बार बजना...सब कुछ आंखों के सामने तैर रहा'
'जब वह खेल की योजना बना रहा होता है, तो फुटेज वीडियो की निरंतर स्ट्रीमिंग, प्रत्येक खेल के लिए निकलने से पहले गहरी सांस लेना , आराम करते समय कुछ गाने बार-बार बजना...सब कुछ आंखों के सामने तैर रहा था।'
'दुनिया के नामी स्टेडियम में तुम्हारे साथ जाना'
मेरे प्यारे अश्विन, बिना जाने कि किट बैग को कैसे रखना है, उसे साथ लेकर दुनिया के नामी स्टेडियम में तुम्हारे साथ जाना, तुम्हें देखना और तुमसे सीखना, ये मेरे लिए अद्भुत एहसास रहा है, जिसे मैं कभी भी भूल ही नहीं सकती हूं। आपने मुझे जिस दुनिया से परिचित कराया, उसने मुझे एक ऐसे खेल को देखने और उसका आनंद लेने का सौभाग्य दिया, जिसे मै दिल की गहराईयों से प्यार करती हूं।
'आप अपना शानदार अंतरराष्ट्रीय दौर समाप्त कर रहे हैं तो मैं आपको केवल यह बताना चाहती हूं कि सब कुछ ठीक है। सब कुछ अच्छा होने वाला है। अब समय आ गया है कि आप अपने कंधे का कुछ बोझ उतार दें। अपनी शर्तों पर जीवन जिएं, उन अतिरिक्त कैलोरी के लिए जगह बनाएं, अपने परिवार के लिए समय निकालें, बिल्कुल कुछ न करने के लिए समय निकालें, पूरे दिन मीम्स शेयर करें, बॉलिंग का नया वैरिएशन बनाएं, अपने बच्चों को परेशान करें।बस यह सब करें ♥️।
प्रीति की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
आपको बता दें कि प्रीति की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। अश्विन बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 6 शतक और 14 अर्धशतक हैं।












Click it and Unblock the Notifications