Shubman Gill: भारत-पाक मैच से पहले अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर आया बड़ा अपडेट
India vs Pakistan, 12th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होनी है। इस महामुकाबले से पहले अच्छी खबर ये है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल के आज मैदान पर वापसी करने की पूरी संभावना है और एक सप्ताह से अधिक समय में उनका पहला ट्रेनिंग सेशन हो सकता है। गिल 5 अक्टूबर को चेन्नई में टीम इंडिया के पहले ट्रेनिंग सेशन के बाद से खेल से दूर हैं।

गिल की हेल्थ पर नजर रखने वाले एक करीबी सूत्र ने क्रिकेटनेक्स्ट को बताया कि, 'गिल ने कल चेन्नई से शाम की उड़ान ली और कल रात ही अहमदाबाद पहुंच गए। अब उनके आज मैदान पर उतरने की संभावना है और हम तब देखेंगे कि उनका शरीर शारीरिक गतिविधि पर कैसे प्रतिक्रिया करता है। फिलहाल, कोई जल्दबाजी नहीं होगी और धीरे-धीरे ही वह आगे बढ़ेंगे।'
टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ 2023 विश्व कप मैच के लिए कल रात दिल्ली में थे, गिल ने चेन्नई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। सलामी बल्लेबाज अपनी रिकवरी और डेंगू का इलाज जारी रखने के लिए शहर में ही रुके रहे। उनका प्लेटलेट काउंट 1,00,000 से कम हो जाने के बाद उन्हें एक रात अस्पताल में बितानी पड़ी, लेकिन एहतियाती उपाय के बाद वह होटल के कमरे में वापस आ गए और अब उनमें सुधार दिख रहा है और हर दिन बेहतर हो रहे हैं।
भारत का अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक हाई-प्रोफाइल मैच में पाकिस्तान से होगा और गिल के अन्य साथी गुरुवार को दिल्ली से उड़ान भरेंगे। जहां तक दाएं हाथ के खिलाड़ी का सवाल है, उनकी वापसी की तारीख तय करना अभी मुश्किल है क्योंकि सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि ट्रेनिंग सेशन के बाद उनका शरीर कैसी प्रतिक्रिया देता है।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 'शुभमन गिल को ठीक होने और मैच फिटनेस हासिल करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा। गिल में पहले से ही सकारात्मक संकेत दिखा रहे हैं और जल्द ही वापसी करने की संभावना है, दरअसल, गिल की अनुपस्थिति में, ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए पारी की शुरुआत की। हालांकि, वह चेन्नई में गोल्डन डक पर आउट हो गए थे, लेकिन दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 47 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications