IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका सातवां वनडे शतक, अहमदाबाद में नाम की खास उपलब्धि

India vs England, 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और अंतिम वनडे मैच में तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 95 गेंदों में अपना विस्फोटक वनडे शतक जड़ा।

गिल ने टीम इंडिया के लिए दमदार बैटिंग करते हुए करियर का 7वां वनडे शतक लगाया। इस युवा खिलाड़ी ने इस मैदान पर टेस्ट शतक, टी20 शतक, आईपीएल शतक और अब वनडे शतक बनाया है। टीम के साथी और फैंस उनके शतक का स्वागत करने के लिए खड़े हो गए। गिल ने भी हेलमेट उतार दिया और इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

shubman gill

तीनों फॉर्मेट में एक ही स्थान पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • फाफ डु प्लेसिस - वांडरर्स, जोहान्सबर्ग
  • डेविड वार्नर - एडिलेड ओवल
  • बाबर आजम - नेशनल स्टेडियम, कराची
  • क्विंटन डी कॉक - सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
  • शुभमन गिल - मोटेरा, अहमदाबाद

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को शुरुआती झटका तब लगा जब रोहित शर्मा सिर्फ एक रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए। अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर वह विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।

रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली (52) ने शुभमन गिल (112) के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला। कोहली के बाद श्रेयस अय्यर के बल्ले शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+