पहली बार भारतीय टी-20 टीम में चयन होते ही शुभमन गिल ने जीता दिल, महज 55 गेंदों में जड़ दिए 126 रन

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शुभमन गिल का नाम है।

Shubman Gill in Syed Mushtaq Ali: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शुभमन गिल का नाम है। वनडे मुकाबलों में अपना दम दिखाने वाले शुभमन गिल अब भारत के लिए टी-20 मैचों में भी बल्ले से कमाल करेंगे।

Shubman Gill

भारतीय टीम में शामिल होते ही जड़ा शतक

पहली बार टी-20 टीम में शामिल होने के बाद शुभमन गिल ने इस फॉर्मेट में अपना पहला शतक जमाया। शुभमन गिल ने महज 55 गेंदों पर 229.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 126 रन बनाने का काम किया। कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुभमन गिल के बल्ले से यह शतक निकला है। इस शतक को लगाने के बाद उन्होंने टी-20 टीम में अपनी दावेदारी को सही ठहराया है।

जड़ दिए 11 चौके और 9 छक्के

अपनी इस पाकी के दौरान शुभमन गिल ने 11 चौके और 9 छक्के जड़ने का काम किया। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी 2022 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी खेलने के बाद गिल ने मैदान पर इसका सेलिब्रेशन भी किया। शुभमन गिल की इस दमदार पारी की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए। शुभमन गिल अपने इस फॉर्म को ऐसे ही बरकरार रखना चाहेंगे।

टी20 क्रिकेट करियर की बेस्ट पारी

शुभमन गिल भले ही भारत के लिए अब तक टी-20 मैच नहीं खेल पाए हों। लेकिन आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंटों में वह लगातार इस फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरते रहे हैं। शुभमन गिल के लिए यह पारी काफी खास होगी। कर्नाटक के खिलाफ शुभमन गिल के अलावा अनमोलप्रीत सिंह ने 43 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि सनवीर सिंह ने 27 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल को रोहित की गैर मौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी की कमान सौंपी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+