Shubman Gill Century: ऋषभ पंत के बाद शुभमन गिल ने भरी हुंकार, जड़ा टेस्ट करियर का पांचवां शतक
India vs Bangladesh, 1st Test: भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में धमाकेदार शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना दम दिखाया है। गिल ने 161 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। पहली पारी में सस्ते में आउट होने वाले गिल ने फॉर्म में वापसी करते हुए अपना पांचवां टेस्ट शतक बनाया है।
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में आठ गेंदों पर शून्य पर आउट होने के बाद भारत के लिए अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाया। गिल पांच टेस्ट शतक बनाने वाले 8वें सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए क्योंकि उन्होंने (25 वर्ष, 13 दिन) विराट कोहली का रिकॉर्ड (25 वर्ष, 43 दिन) तोड़ दिया।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 5वां टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- 19 साल, 282 दिन - सचिन तेंदुलकर
- 22 साल, 218 दिन - रवि शास्त्री
- 23 साल, 242 दिन - दिलीप वेंगसरकर
- 24 साल, 3 दिन - मोहम्मद अजहरुद्दीन
- 24 साल, 73 दिन - मंसूर अली खान पटौदी
- 24 साल, 270 दिन - ऋषभ पंत
- 24 साल, 331 दिन - सुनील गावस्कर
- 25 साल, 13 दिन - शुभमन गिल*
- 25 साल, 43 दिन - विराट कोहली
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा शतक
- 9 - रोहित शर्मा (56 पारी)
- 5 - शुभमन गिल (48 पारी)*
- 4 - मयंक अग्रवाल (33 पारी)
- 4 - ऋषभ पंत (43 पारी)
- 4 - विराट कोहली (62 पारी)
ये भी पढ़िए- IND vs BAN: टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की शानदार वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा छठा टेस्ट शतक
भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।












Click it and Unblock the Notifications