WI vs IND: शुभमन गिल के खराब प्रदर्शन के बाद जाफर ने दी रेटिंग, बताया आगे क्या होगा

Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय ओपनर शुभमन गिल को नम्बर तीन पर बैटिंग करने के लिए भेजा गया था। हालांकि गिल का बल्ला वहां नहीं चला था। यशस्वी जायसवाल ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया था। उनके बल्ले से दूसरे मैच में भी फिफ्टी आई।

गिल की क्षमता को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है। जाफर का मानना है कि गिल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको नम्बर एक से लेकर पांच तक किसी भी पोजीशन पर खिलाया जा सकता है। गिल में वह क्षमता है।

shubman gill

जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान गिल को लेकर जाफर ने कहा कि वह शानदार खिलाड़ी हैं और नम्बर एक से लेकर पांच तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने नम्बर तीन पर खेलना का निर्णय भी कुछ सोचकर ही लिया होगा। मुझे याद है वह अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी नम्बर 3 और 4 पर खेल रहे थे।

जाफर ने कहा कि गिल ने नम्बर तीन पर खेलने का निर्णय लिया, इसके लिए मुझे कोई हैरानी नहीं है। उनके खेल में निरन्तरता रही है। हम ओपनरों को समस्या तब आती है, तब हम 50 ओवर फील्डिंग करते हैं। इसके तुरंत बाद नई गेंद खेलने के लिए जाना होता है। नम्बर 3 पर खेलना राहत की बात होती है।

हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में गिल के प्रदर्शन को जाफर ने 4 रेटिंग दी। उन्होंने कहा कि पिच और गेंदबाजी के चलते मैंने उनको 4 रेटिंग देना का निर्णय लिया है। हालांकि अभी समय है, इसमें चिंता की कोई बात नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने गिल को अपने लिए एक नम्बर चुनने के लिए कहा था। गिल ने नम्बर तीन पर बैटिंग करने की बात कही। जायसवाल को बतौर ओपनर भी खिलाना था। ऐसे में गिल को एक स्थान नीचे खेलने के लिए आना पड़ा। उन्होंने खुद ही यह स्थान अपने लिए चुना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+