टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस खास क्लब में हुई एंट्री

Shubman Gill News: आईपीएल गुजरात टाइटंस के लिए कमाल की कप्तानी करने वाले शुभमन गिल अब टेस्ट टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। शुभमन गिल 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। बीसीसीआई ने 24 मई यानी शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है।

शुभमन गिल बने टेस्ट कप्तान (Shubman Gill News)

शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 25 साल और 258 दिन की उम्र में गिल भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पांचवें सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इससे पहले इस लिस्ट में मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और रवि शास्त्री जैसे महान खिलाड़ी शामिल थे।

Shubman Gill 1

कौन रहा है भारत का सबसे युवा टेस्ट कप्तान

भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी करने वाले पटौदी सबसे युवा कप्तान थे। जबकि सचिन, कपिल देव और रवि शास्त्री ने भी कम उम्र में टीम की कप्तानी संभाली थी। शुभमन गिल का यह रिकॉर्ड उनके क्रिकेट करियर में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और इससे उनकी काबिलियत का भी पता चलता है। गिल की कप्तानी में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

शुभमन गिल न केवल 5वें सबसे युवा भारतीय टेस्ट कप्तान बने हैं, बल्कि उन्होंने एक और खास उपलब्धि भी अपने नाम की है। वह भारत की टीम के लिए टी-20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले केवल आठवें भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले इस खास लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली जैसे सात दिग्गज कप्तान शामिल थे।

टेस्ट मैचों में भारत के सबसे युवा कप्तान

मंसूर अली खान पटौदी 21 वर्ष, 77 दिन बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन - 23 मार्च, 1962
सचिन तेंदुलकर 23 वर्ष, 169 दिन बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली - 10 अक्टूबर, 1996
कपिल देव 24 वर्ष, 48 दिन बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन - 23 फरवरी, 1983
रवि शास्त्री 25 वर्ष, 229 दिन बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई - 11 जनवरी, 1988
शुभमन गिल 25 वर्ष, 285 दिन बनाम इंग्लैंड, लीड्स - 20 जून, 2025

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+