शुभमन गिल के बल्ले से रनों के साथ होती अंधाधुंध पैसों की बारिश, कितने करोड़ है MRF के स्टिकर से कमाई?

Shubman Gill Bat Earning: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सैकड़ा जड़ते हुए कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। एक टेस्ट में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका नाम आना भी एक रिकॉर्ड है और ब्रायन लारा को उन्होंने पीछे कर दिया।

आईपीएल से अब तक लगातार शुभमन गिल का बल्ला चल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में उन्होंने सैकड़ा जमाया था। इसके बड़ा एजबेस्टन में दोहरा शतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में सैकड़ा जमाया। अब वह भविष्य के स्टार बनकर सामने आए हैं।

shubman gill

यह तो सभी मानते हैं कि गिल के बल्ले से रनों की बारिश होती है, हर किसी ने उनके बल्ले का लोहा माना है। एक और अहम बात है, उनके बल्ले पर लगा स्टिकर। दिग्गज प्लेयर्स ने MRF के साथ करार किया और लम्बे समय तक खेलते हुए हजारों रन बनाए हैं। भारत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे बड़े प्लेयर्स ने MRF के साथ करार किया और अपना सिक्का जमा गए।

उसी तरह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने भी MRF के साथ करार किया और ये सभी महान प्लेयर्स थे। अब गिल भी उसी लिस्ट में हैं। इस बीच बड़ा सवाल यह भी है कि बल्ले पर MRF का स्टिकर लगाने से शुभमन गिल को क्या फायदा है?

इसका जवाब यह है कि गिल सिर्फ MRF से ही करोड़ों की कमाई कर जाते हैं। गिल के अनुबंध की वजह से एमआरएफ का प्रचार टीवी पर होता है। हर पारी के दौरान ऐसा होता है। इसके बदले गिल को मोटी रकम मिलती है और यह हैरान करने वाली राशि है।

MRF से Shubman Gill की कमाई

अलग-अलग विश्वस्त रिपोर्ट्स की मानें, तो शुभमन गिल को MRF से सालाना 8 से लेकर 10 करोड़ रुपये की धन राशि मिलती है। यह बड़ी रकम है और सचिन तेंदुलकर को भी इसी कैटेगरी की रकम मिला करती थी। इस तरह गिल एक बैट स्टिकर से ही करोड़ों कमा लेते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि कई सालों के लिए गिल से डील 68 करोड़ में हुई है।

हालांकि विराट कोहली का अनुबंध इससे थोड़ा ज्यादा माना गया है। कोहली को एमआरएफ का स्टिकर बल्ले पर लगाने से करीबन 12 करोड़ सालाना देने की रिपोर्ट्स हैं। लोगों को शायद यह लगता है कि बल्ला ही MRF का है, मगर ऐसा नहीं है। बैट बनाने वाली कंपनी अलग होती है। बल्ला लेने के बाद इसके ऊपर ब्रांड्स प्रमोशन के तहत स्टिकर लगाया जाता है।

Shubman Gill लम्बी रेस का घोड़ा

MRF ऐसे प्लेयर्स की तलाश में होता है, जिनका करियर लम्बा नजर आता हो और बैटिंग में क्लास हो। इसके अलावा मार्केट में भी उस खिलाड़ी की वैल्यू हो। इसी वजह से एमआरएफ ने हमेशा दिग्गजों को ही पकड़ा है। भविष्य के स्टार शुभमन गिल हैं और वह अपने रास्ते पर चल चुके हैं, इससे पहले ही एमआरएफ ने उनको पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+