क्या शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का ब्रेकअप हो गया? सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन रहा।
नई दिल्ली, 24 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने तीन वनडे मैचों में 122.50 की औसत और 120.69 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए। आखिरी और रोमांचक वनडे में गिल ने करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 97 गेंदों पर 130 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शुभमन ने दूसरे वनडे में 34 गेंदों पर 33 और पहले वनडे में 72 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल के प्रदर्शन को देखते हुए उनका नाम दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ एक बार फिर ट्रेंड करने लगा।

मीम्स की बाढ़ आई
आखिरी वनडे में गिल के शतक के बाद तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स गिल और सारा को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर करने लगे। एक बार फिर दोनों की कथित अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा। दोनों भले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हों पर असल सच्चाई तो कुछ और ही है। दोनों के इंस्टाग्राम देखने पर पता चला कि उन्होंने तो एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि सारा गिल की बहन शहनील को अभी भी इंस्टा पर फॉलो करती हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जाने लगे है कि या सारा-गिल का ब्रेकअप हो गया है।
Shubman Gill started following Sara again 👀 pic.twitter.com/GO3iFqLeNz
— sohom (@AwaaraHoon) January 20, 2022

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस को खिताब जिताने में शुभमन गिल का खास योगदान था। उन्होंने 16 मुकाबलों में 34.50 की औसत और 132.32 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे। आईपीएल के 15वें सीजन में उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े थे। पिछले सीजन गिल ने 51 चौके और 11 छक्के लगाए थे। मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात ने 3 प्लेयर्स को साइन किया था। इनमें कप्तान हार्दिक पांड्या, अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान के अलावा शुभमन गिल का नाम भी शामिल था।

गिल का अब तक करियर
शुभमन गिल ने अपने करियर में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 21 पारियों में उन्होंने 30.47 की औसत और 57.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 4 अर्धशतक जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 91 रन है। इसके अलावा 9 वनडे में उन्होंने 71.28 की औसत और 105.27 के स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रन है जो हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications