Ind vs Ban: पुजारा और गिल ने तोड़ा दिल, भारत के लिए बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 60 साल बाद हुआ ऐसा
Bangladesh vs India, 2nd Test: श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत दिला दी है। 145 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने सात विकेट खोकर जीत अपने नाम की।

Bangladesh vs India, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ली है। श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने 71 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। भारत ने 74 के स्कोर पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में बांग्लादेश के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नजर आ रहे थे। लेकिन यहां से अश्विन और अय्यर ने टीम को संभाला और तीन विकेट से जीत दिलाने का काम किया।

गिल और पुजारा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। टॉप 3 बल्लेबाजों में से दो भारतीय बल्लेबाज स्टंप आउट इससे पहले साल 1936 औऱ साल 1962 में हुए थे। अब 60 साल के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पुजारा-गिल के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

भारत ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप
बांग्लादेश को लगातार दो मैचों में हराकर भारत ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरा था, ऐसी उम्मीद थी कि भारत दूसरे मैच में शानदार तरीके से जीत हासिल कर लेगी। लेकिन टीम को जीत हासिल करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक समय भारत के हाथ से मुकाबला निकलता दिख रहा था, लेकिन अय्यर-अश्विन ने टीम को यादगार जीत दिला दी।

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराशा
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य मिला था। भारतीय कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी बल्ले से फ्लॉप साबित रहे। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और जल्द ही पवेलियन लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications