IND vs PAK मैच से पहले शुभमन गिल ने पाकिस्तानी पेस अटैक को लेकर किया बड़ा खुलासा
Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह महामुकाबला रविवार को कोलंबो में आयोजित होगा। हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक के खिलाफ ज्यादा नहीं खेलना एक कारण साबित हुआ है, जिसके चलते उनका सामना करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के साथ भारत के संघर्ष के बारे में बात करते हुए गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, उनके पास एक क्वालिटी बॉलिंग अटैक। जब आप इस तरह के गेंदबाजी अटैक का बार-बार सामना नहीं करते हैं और इसके आदी नहीं हैं, तो इससे फर्क पड़ता है।'

उन्होंने कहा कि, 'हम पाकिस्तान से नियमित रूप से नहीं खेलते और हम उनके आदी नहीं हैं। शाहीन शाह बहुत स्विंग करते हैं और नसीम गति और मूवमेंट से परेशान करते हैं। वे अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग चुनौतियां पेश करते हैं।'
कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी को लेकर गिल ने कहा कि, 'मैं हवा में कम ही शॉट खेलना पसंद करता हूं, लेकिन रोहित शर्मा हवाई शॉट के साथ गेंदबाजों का सामना करते हैं। यह कॉम्बिनेशन हमारे लिए काफी अच्छा काम करता है। हम दोनों अलग तरह के खिलाड़ी हैं, यही कारण है कि गेंदबाजों के लिए हमें रोकना मुश्किल हो जाता है।'
गिन ने अपनी फॉर्म को लेकर बात करते हुए कहा कि, कभी-कभी आपकी तकनीक में कोई कमी नहीं होती है, लेकिन जब गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है, वे भी विकेट लेने के लिए हैं। आपको कुछ अच्छी गेंदें मिल सकती हैं। जब आप अच्छा खेलते हैं, कुछ चीजें हैं जो आपके पक्ष में जाती हैं। आपको बस अपने खेल पर भरोसा रखना होगा और बड़े रन बनाते रहना होगा।'
यह पूछे जाने पर कि क्या खिलाड़ी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी को देखते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। इस पर गिल ने कहा कि हां, 'निश्चित रूप से हम उनको फॉलो करते हैं। जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है। हर कोई उस पर नजर रखता है ताकि पता लगा सके कि वे इतना अच्छा क्यों कर रहे हैं, उनकी खासियत क्या है। बाबर के लिए भी यही बात लागू होती है। वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है।'












Click it and Unblock the Notifications