बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर शुभमन गिल ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली को पीछे छोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक तरफ जहां पूरी भारतीय टीम लड़खड़ाती नजर आई तो दूसरी तरफ अकेले शुभमन गिल डटे रहे। उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली, लेकन वह भारत को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में शुभमन गिल के शतक की हर कोई तारीफ कर रहा है। शुभमन गिल ने इस मैच में वनडे का अपना पांचवा शतक लगाया है।
शुभमन गिल ने 117 गेंदों का सामना करते हुए यह शतक लगाया। गिल ने कुल 133 गेंदों का सामना किया और उन्होंने 121 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए। शुभमन गिल ने एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। ऐसा करने वाली वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

यही नहीं 2023 में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल ने अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल ने 2023 में अपना छठा शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। उन्होंने 36 पारियों में यह छठा शतक जड़ा है।
वहीं विराट कोहली की बात करें तो इस साल उनके नाम 5 शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड है। विराट ने 22 पारियों में इस साल 5 शतक अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी विराट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 122 रनों की जबरदस्त पारी खेलते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
शुभमन गिल ने इस साल सर्वाधिक वनडे शतक लगाने के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल ने इस साल 17 मैच की 17 पारियों में 72.42 के औसत से 4 शतक अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने 133 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेली।
बता दें कि टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बांग्लादेश ने 260 रन का लक्ष्य भारत के सामने खड़ा किया। लेकिन भारतीय टीम 259 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और मैच में बांग्लादेश को 6 रन से जीत मिली। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका के खिलाफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications