एशिया कप से पहले भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी! मैदान पर लौटने की तैयारी में श्रेयस अय्यर
भारतीय टीम को अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में बड़ा मुकाबला खेलना है। इस मैच पर क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गजों की नजरें भी बनी हुई है।
Shreyas Iyer News: वर्ल्ड कप से पहले भारत को श्रीलंका में जाकर एशिया कप खेलना है। पिछली बार भारत की टीम फाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर सकी थी। ऐसे में इस साल भारत की कोशिश एशिया कप का खिताब जीतने की होगी। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान अगस्त के दूसरे या तीसरे हफ्ते में की जा सकती है। एशिया कप में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में भी मौका दिया जा सकता है।
श्रेयस अय्यर पर रहेगी नजर: भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी श्रेयस अय्यर को टीम में नहीं चुना गया है। ऐसे में फैंस के जहन में लगातार अय्यर को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अय्यर भारतीय टीम की बल्लेबाजी को एक मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं।

जिम में बहा रहे पसीना: सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में अय्यर जिम में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। अय्यर की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब उनकी हालत में पहले से सुधार आया है। वह अब एक बार फिर मैदान पर वापसी करने की तैयारी में जुट गए हैं। अय्यर की तस्वर पर फैंस लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एशिया कप पर टिकी फैंस की नजर: भारत और पाकिस्तान का सामना एक साल बाद एशिया कप में होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस इस हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लेकिन एशिया कप से पहले भारतीय चयनकर्ताओं के पास कुछ बड़े सवाल जरूर है। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर को लेकर अभी तक अधिकारिक रूप से कोई भी टिप्पणी सामने नहीं आई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्कवाड में होंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications