Prithvi Shaw को लेकर IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है कि वह अब

Shreyas Iyer on Prithvi Shaw: रविवार को श्रेयस अय्यर की अगुआई में मुंबई क्रिकेट टीम ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम को रोमांचक फाइनल में हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 का खिताब अपने नाम कर लिया। पृथ्वी शॉ एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इसके बावजूद श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ का समर्थन करते हुए सफलता पाने में अनुशासन के महत्व को बताने का काम किया।

श्रेयस अय्यर ने जताया भरोसा

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीए के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। अय्यर ने पृथ्वी शॉ का समर्थन करते हुए उनकी क्षमता की सराहना की और कहा कि वह अगर अनुशासन में रहें तो अपने करियर में बड़ी ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

Shreyas Iyer 1

बेंगलुरु में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए खिताबी मैच के बाद अय्यर ने पृथ्वी की प्रतिभा पर बात की और कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनके पास एक व्यक्ति के रूप में जो क्षमता है, वह किसी और के पास नहीं है। बस उन्हें अपने काम के तरीके में सुधार करने की आवश्यकता है।

पृथ्वी को मिली ये सलाह

अय्यर का कहना है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी को अपनी गलतियों को पहचानने और सुधारने के लिए खुद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अतीत में पृथ्वी ने ऐसा किया है, और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सुधार और विकास की प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। किसी भी बाहरी दबाव या बल के बिना, यह खिलाड़ी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी गलतियों से सीखकर उन्हें ठीक करे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप रहे पृथ्वी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में पृथ्वी शॉ ने मुंबई के लिए सभी 9 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 21.88 की औसत और 156.34 की स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए, लेकिन दुर्भाग्यवश वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। उनका सर्वोच्च स्कोर 49 रन था। सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जब वह बड़ौदा के खिलाफ सिर्फ 8 रन ही बना सके। इसके बाद फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 10 रन बनाकर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+