नजदीक जाकर हार से निराश हुए श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Shreyas Iyer

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का लक्ष्य रखा था। केकेआर की जिस तरह से बैटिंग लाइनअप है, उसे देख लग रहा था कि वे आसानी से मैच जीत जाएंगे, लेकिन खराब शुरूआत होने से मैच अंत तक गया जहां गुजरात ने फिर बाजी मारी। वहीं हार मिलने पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर निराश दिखे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें जीत के करीब जाकर हिम्मत रखने की जरूरत है तभी प्वाइंट्स टेबल में आगे बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ने पंत को मारा ताना, कहा- अपने साथियों पर भरोसा करना जरूरी है

केकेआर को 7 मैचों में चाैथी हार मिली है और अंक तालिका में +0.080 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टाइटंस 7 मैचों में 6 जीत के साथ टाॅप पर आ पहुंची है। 27 साल के अय्यर ने कहा कि मैच के हालात काफी हद तक गेंदबाजों के अनुकूल थे और केकेआर के गेंदबाज और बेहतर कर सकते थे। अय्यर ने कहा, ''जिस तरह से हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी की और यहां तक ​​कि पावरप्ले में गेंदबाजी की वो अच्छी नहीं थी। मुझे लगता है कि 160-165 एक अच्छा स्कोर था और हमने उन्हें इससे नीचे रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।''

 gujarat titans

इससे आगे अय्यर ने खिलाड़ियों को करीबी मैच में हिम्मत नहीं हारने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "इस फाॅर्मेट में सभी मैच जो करीब हैं हमें उन्हें जीतने की जरूरत है और उसके बाद ही हम अंक तालिका में ऊपर चढ़ सकते हैं। हमारे पिछले चार में से तीन मैच बहुत करीबी रहे थे। मैच से पहले ऊर्जा और उत्साह बहुत अधिक है और यह निराशाजनक है कि हम इसे बदलने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।" बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद टाइटन्स ने कप्तान हार्दिक पांड्या की 49 गेंदों में 67 रन की पारी की मदद से 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टिम साउदी ने तीन और आंद्रे रसेल ने 4 विकेट लिए। जवाब में जमैका के रसेल ने 25 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, लेकिन केकेआर को जीत नहीं दिला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+