श्रेयस अय्यर को बनाया गया कप्तान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा
Shreyas Iyer: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की जब घोषणा की गई थी, तो श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद बीसीसीआई की काफी आलोचना भी की गई थी। इस बीच श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जो उनके लिए अच्छा संकेत है।
सीनियर पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मल्टीडे मैचों के लिए इंडिया ए स्कॉड का चयन किया है। खास बात यह है कि श्रेयस अय्यर को इस टीम में कप्तान बनाया गया है। ध्रुव जुरेल को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उपकप्तान बनाया गया है।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाईट पर टीम की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को दूसरे मैच के लिए स्कॉड में शामिल किया जाएगा, पहले मैच में दोनों नहीं होंगे। दोनों मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी।
सीरीज़ की शुरुआत 16 सितंबर 2025 से होगी, जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच 23 सितंबर 2025 से शुरू होगा। दोनों मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे।
मल्टी-डे मैचों के बाद तीन एक-दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे, जो क्रमशः 30 सितंबर 2025, 03 अक्टूबर 2025 और 05 अक्टूबर 2025 को कानपुर में आयोजित होंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि सीरीज के सभी मैच उत्तर प्रदेश के ही दो स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
भारत ए की टीम में हैं ये खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, खलील अहमद, मानव सूथार, यश ठाकुर












Click it and Unblock the Notifications