चर्चित खिलाड़ी, खूब बटोरे रन, पर खुल गई एक पोल, अब मिली WC से पहले कमजोरी सुधारने की सलाह

नई दिल्ली, 21 जून: इस बात को लेकर खुली चर्चा हो रही है कि श्रेयस अय्यर तेज गेंदबाजों को अच्छे से नहीं खेलते। अय्यर के खेल पर बारीक नजर नहीं रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत अजीब बात हो सकती है क्योंकि अय्यर को तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता है जो क्लीन हिट के लिए मशहूर है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को ढंग से ना खेल पाने की बात पचती नहीं, लेकिन यही सच है क्योंकि कई क्रिकेट विषेषज्ञों ने इस बारे में बात की है।

हर ओर तारीफे बटोरने वाला खिलाड़ी

हर ओर तारीफे बटोरने वाला खिलाड़ी

ऐसे ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने श्रेयस अय्यर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने संघर्ष पर काम करने की बात की है क्योंकि उन्हें लगता है कि टीमें इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगी और उन्हें शॉर्ट गेंदबाजी करती रहेंगी।

अपनी खेल से हर ओर तारीफे बटोरने वाले अय्यर ने पिछले कुछ महीनों में तेज गेंदबाजी के खिलाफ एक स्पष्ट कमजोरी दिखाई है और यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई T20I श्रृंखला के दौरान और स्पष्ट हुआ।

विरोधी टीमें अय्यर के लिए जीवन कठिन बना देंगे

विरोधी टीमें अय्यर के लिए जीवन कठिन बना देंगे

27 वर्षीय अय्यर प्रोटियाज के खिलाफ भारत के लिए शुरुआती लाइनअप में नियमित तौर पर खेले। मुंबई के बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन नहीं किया और तेज गेंदबाजों द्वारा चार में से तीन बार आउट हुए।

स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए, लाल ने कहा कि अगर मुंबई का बल्लेबाज आगामी टी 20 विश्व कप से पहले तेज गेंदबाजी के खिलाफ अपनी कमजोरियों पर काम नहीं कर सकता है, तो विरोधी अय्यर के लिए जीवन कठिन बना देंगे।

 शार्ट गेंद फेंकते रहेंगे विरोधी गेंदबाज

शार्ट गेंद फेंकते रहेंगे विरोधी गेंदबाज

विश्व कप विजेता ने आगे कहा कि 27 वर्षीय खिलाड़ी भले ही शतक बना ले, लेकिन विरोधी उसे नहीं बख्शेंगे और उस पर शार्ट गेंद फेंकते रहेंगे। मदन लाल ने यह भी कहा कि टीमें प्रत्येक खिलाड़ी की कमजोरियों पर नजर रखेंगी।

उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, यदि आपकी कोई कमजोरी है, तो विपक्ष निश्चित रूप से इसके पीछे जाएगा। अय्यर को शॉर्ट गेंद पड़ेगी ही। अब उन्हें समस्या को सुलझाना है, रास्ता निकालना है। भले ही वह 100 रन बना ले, विपक्षी ताली ताली बजाएंगे, लेकिन वे आपको नहीं बख्शेंगे। यहां कोई दया नहीं है। वे उन्हें शॉर्ट गेंदबाजी करते रहेंगे। जिस तरह की तकनीक मौजूद है, उसके साथ कोई भी टीम विपक्ष पर कड़ी नजर रखती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+