Ranji Trophy 2024: मुंबई की जीत के जश्न में श्रेयस अय्यर के डांस ने बांधा समां, सोशल मीडिया पर छाया Video
Ranji Trophy 2024: घरेलू दिग्गज मुंबई ने 14 मार्च को रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने आठ साल के इंतजार को समाप्त कर दिया, और पूरी तरह से मनोरंजक मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन विदर्भ को 169 रनों से हरा दिया।
इस रोमांचक जीत के बाद श्रेयर अय्यर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, बल्लेबाज के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जोकि फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
श्रेयस अय्यर ने फाइनल की दूसरी पारी में 95 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और शतकवीर मुशीर खान के साथ 168 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके मुंबई की बढ़त को काफी हद तक बढ़ा दिया। पहली पारी में विफल होने के बाद अय्यर के लिए यह बहुत जरूरी पारी थी, वो भी तब जब हाल ही में उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया।

विदर्भ के सामने था 538 रनों का विशाल लक्ष्य
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतने के लिए विदर्भ के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखने में सफल रही। विदर्भ के बल्लेबाजों ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन सभी विकेट गंवाने से पहले 368 रन तक ही पहुंच सके। परिणामस्वरूप, मुंबई आठ वर्षों के बाद रणजी ट्रॉफी जीतने में सफल रही। श्रेयस अय्यर पीठ की समस्या के कारण चौथे और पांचवें दिन मैदान पर नहीं उतरे।
मैदान पर जीत का जश्न मनाते दिखे श्रेयस
अपनी चोट की समस्या के बावजूद, अय्यर को मैच के समापन के बाद मैदान पर जीत का जश्न मनाते हुए और डांस करते हुए देखा गया। एक फैंस ने सभी को इसकी एक झलक दिखाने के लिए एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। आप नीचे दिए गए वीडियो में अय्यर को मुंबई की जीत का जश्न मनाते हुए देख सकते हैं:
जीत के बाद क्या बोले रहाणे?
रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के खिलाफ जीत के बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, 'पिछले साल, यह दुखद था कि हम सिर्फ एक रन से क्वालीफाई नहीं कर सके।' मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बोलते हुए मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पूरे टूर्नामेंट में विदर्भ के लगातार प्रदर्शन को भी स्वीकार किया।
उन्होंने कहा कि, 'मैं सबसे पहले विदर्भ की सराहना करना चाहता हूं। उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है और अपनी क्षमता पर विश्वास किया है। उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला है। पिछले सात-आठ वर्षों में, उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और मैं उन्हें प्रदर्शन करते हुए देखकर प्रसन्न हूं।' उन्होंने कहा कि, उतार-चढ़ाव इसका एक हिस्सा हैं, हालांकि, मैं अपने ड्रेसिंग रूम में सभी के लिए बहुत खुश हूं।'












Click it and Unblock the Notifications