तलाक की खबरों के बीच शोएब-सना का बड़ा कारनामा, सानिया मिर्जा ने इस पार्टनर पर सरेआम किया धमाकेदार ऐलान
Shoaib Malik and Sana Javed: पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) और मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों के बीच तलाक हो सकता है। लंबे समय से इन दोनों को एक साथ नहीं देखा गया था।
इस बीच चर्चित कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न बड़े ही धूमधाम और रोमांटिक अंदाज में मनाया। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर सना के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेगम सना जावेद के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कपल का ग्लैमरस अवतार साफ नजर आ रहा है। शोएब ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि मेरी खूबसूरत पार्टनर को शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो, हमेशा साथ रहेंगे।
सना जावेद ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अपने प्यार का इजहार किया। तस्वीरों में दोनों दुबई जैसे किसी आलीशान वेन्यू पर डिनर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
शोएब मलिक और सना जावेद ने 20 जनवरी 2024 को निकाह कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। यह खबर तब आई थी जब शोएब और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के बीच अनबन की खबरें जोरों पर थीं। उसी दौरान खुलासा हुआ था कि सानिया ने शोएब से 'खुला' (तलाक का एक प्रकार) ले लिया है। शोएब की यह तीसरी शादी थी, जबकि सना जावेद की यह दूसरी शादी थी (उनकी पहली शादी गायक उमैर जसवाल से हुई थी)।
लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
सालगिरह की तस्वीरों के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है। जहां शोएब और सना के चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं सानिया मिर्जा के समर्थक शोएब को पुराने रिश्तों की याद दिला रहे हैं। हालांकि, इन सब विवादों से दूर शोएब और सना अपनी खुशहाल जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। लोग अब यह भी कह रहे हैं कि शोएब और सना के तलाक की खबरें बिल्कुल झूठ थीं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
उधर सानिया मिर्ज़ा की नई पार्टनरशिप
सना और शोएब की सालगिरह से एक दिन पहले सानिया मिर्ज़ा ने लोटो के साथ नई पार्टनरशिप की है, जिसका कैप्शन काफी मजेदार है। अपनी फोटो के साथ सानिया ने लिखा कि जब सही पार्टनर एक साथ आ जाते हैं, तो यह हमेशा विनिंग गेम है।












Click it and Unblock the Notifications