अफगानी फैंस ने क्रिकेट को किया शर्मसार, पाकिस्तानी समर्थकों को पीटा; गुस्साए अख्तर ने लगाई फटकार - VIDEO
नई दिल्ली, 8 सितंबर: एशिया कप सुपर-4 राउंड में बुधवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बेहद की जोरदार मुकाबला खेला गया, जहां आखिरी ओवर में पाक ने अफगान टीम को 1 विकेट से हराया। ये रोमांचक मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गया था, जहां मैच के बाद ऐसा कुछ देखने को मिला जिसने जेंटलमैन गेम को शर्मसार कर दिया। दरअसल, मैच के बाद स्टेडियम के अंदर ही अफगानिस्तानी और पाकिस्तानी फैंस आपस में भिड़े गए।
Recommended Video

खूब हुई लड़ाई
मैच हारने के बाद अफगानिस्तानी फैंस पाकिस्तानी फैंस को पीटते हुए नजर आए। कुछ अफगान फैंस ने तो स्टेडियम की कुर्सियां तक उखाड़ कर पाकिस्तानी समर्थकों के ऊपर फेंकी। मैच गंवाने के बाद अफगानिस्तान फैंस ने मानों अपना आपा ही खो दिया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वाकई में अफगानिस्तान ने भले ही मैदान पर कमाल का खेल दिखाया हो, लेकिन फैंस ने ये शर्मानाक बर्ताव कर टीम के मुंह पर कलंक लगाने जैसा काम किया।

अख्तर को आया गुस्सा
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इसकी कड़ी निंदा की है। अख्तर ने ट्वीट कर अफगान फैंस को खूब खरी खोटी सुनाई। घटना का वीडियो पोस्ट कर अख्तर ने ट्विटर पर लिखा ‘'अफगान प्रशंसक यही कर रहे हैं। यह वही है जो उन्होंने अतीत में कई बार किया है। यह एक खेल है और इसे सही भावना से खेला और लिया जाना चाहिए। शफीक स्टानिकजई अगर आप लोग खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके फैंस और आपके खिलाड़ियों दोनों को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है।''
This is what Afghan fans are doing.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 7, 2022
This is what they've done in the past multiple times.This is a game and its supposed to be played and taken in the right spirit.@ShafiqStanikzai your crowd & your players both need to learn a few things if you guys want to grow in the sport. pic.twitter.com/rg57D0c7t8

मैदान पर भिड़े खिलाड़ी
इससे पहले मैदान पर भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी का माहौल देखा गया। पाकिस्तानी पारी के 19वें ओवर में आसिफ अली और अफगानी पेसर फरीद अहमद मलिक के बीच भी तकरार देखने को मिली। ओवर की चौथी गेंद पर आसिफ ने फरीद को छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद फरीद ने उन्हें कुछ कहा और आसिफ भी गुस्से में फरीद अहमद की ओर बढ़े। आसिफ ने गुस्से में फरीद अहमद को बैट मारने की धमकी भी दी। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। हालांकि, मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं होने दिया।

मुकाबले का हाल
मैच में अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 126-9 का स्कोर बनाया था। टीम की ओर से इब्राहिम ज़दरान (35) टॉप स्कोरर रहे, जबकि हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने 21 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ को दो विकेट मिले।
पाक के सामने कहने को 130 रन का टारगेट था, लेकिन 19 ओवर खत्म होने तक टीम ने 9 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में पाक को जीत के लिए 11 रन बनाने थे और स्ट्राइक पर नसीम शाह थे। नसीम ने फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी के ओवर की पहली दो गेंदों पर दो लंबे-लंबे छक्के जड़कर पाकिस्तान को रोमांचक जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications