'हम कर रहे हैं इंतजार..' पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचते ही शोएब अख्तर ने भारत को दिया ये मैसेज
एक जीत कैसे देश का मिजाज बदल देती है ये पाकिस्तान को देखकर पता चल रहा है जो इस समय टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुका है और अपनी टीम की परीकथा सरीखी वापसी पर इतरा रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में आसानी से रौंद दिया और कीवियो ने साबित किया कि वे नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए जितने अच्छे हैं उतने ही बुरे वहां पर हारने के लिए हैं। आज पाकिस्तान की स्थिति यह है कि वे भारत के खिलाफ एक और ब्लॉकबस्टर मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
Recommended Video

शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के लिए संदेश दिया
आज एडिलेड में इंग्लैंड और भारत का मैच होने जा रहा है जिससे पहले शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के लिए संदेश दिया है। पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज भारत-पाकिस्तान के बीच एक और मैच चाहते हैं।
शोएब ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, हिंदुस्तान हम मेलबर्न पहुंच चुके हैं। हम आपका इंतजार कर रहे हैं। मैं इंग्लैंड के खिलाफ आपको बेस्ट ऑफ लक कहता हूं और आप मेलबर्न में पहुंचे। हमने मेलबर्न में ही इंग्लैंड को 1992 में मात देकर वर्ल्ड कप जीता था। इस 2022 है। साल अलग है लेकिन नंबर वही है। मैं इंडिया-पाकिस्तान का फाइनल चाहता हूं। आओ एक और गेम खेलें। हमें एक और मैच की जरूरत है। पूरी दुनिया इसका सांसे थामकर इंतजार कर रही है।

अब पाकिस्तान फाइनल में है
पाकिस्तान की टीम ने 2009 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में श्रीलंका को हराकर 8 विकेट से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी उठाई थी। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप की यादें उतनी लंबी नहीं हो पाती जितनी की वनडे वर्ल्ड की। पर अगर इस बार पाकिस्तान खिताब जीत पाता है तो ये लंबे समय तक याद रहने वाला है क्योंकि वे लीग स्टेज में भारत और जिंबाब्वे से हारकर बाहर हो चुके थे लेकिन फिर साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स के हाथों मैच हारकर वर्ल्ड कप की अलग ही कहानी लिख दी और अब पाकिस्तान फाइनल में है।
भारत को पार करनी होगी पहले इंग्लैंड की चुनौती
पाकिस्तान के टीम फाइनल में किसी भी विपक्षी का इम्तिहान लेने के लिए तैयार बैठी है क्योंकि वे राख में खाक होने के बाद जब उठते हैं तो कुछ समय के लिए बिल्कुल अलग ही लेवल के सूरमा हो जाते हैं। शाहीन अफरीदी अचानक अपने लेवल की बॉलिंग करने लगे हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान फिर से टॉप के बल्लेबाज लगने लगे हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजी टूर्नामेंट की बेस्ट है। तो दूसरी ओर भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती है लेकिन अंग्रेजों के पास मार्क वुड जैसा अपना बेस्ट बॉलर नहीं होगा जो भारत के खिलाफ निर्णायक बात भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications