'जूते पर गेंद मारेगा या सिर पर, कहीं तो मारेगा...', अख्तर की गेंदबाजी पर बोले सहवाग
Shoaib Akhtar and Virender Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। वीरेंद्र सहवाग इन दिनों कुछ पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ियों के साथ एक टी-20 इंटरनेशनल लीग में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर के बीच अक्सर नोक-झोंक होती रहती है। इन दोनों का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वीरेंद्र सहवाग शोएब अख्तर को लेकर कुछ बातों का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अख्तर के नाम है ये रिकॉर्ड: शोएब अख्तर का नाम दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में लिया जाता है। अपनी घातक गेंदबाजी के कारण शोएब अख्तर बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने के लिए जाने जाते रहे हैं। अपनी रफ्तार से कहर बरपाने वाले शोएब अख्तर क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर हैं। उनके नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। अख्तर ने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी हुई है।

अख्तर ने शेयर किया वीडियो: शोएब अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में अख्तर ने सहवाग को लेकर लिखा कि हमारे प्यारे वीरू भाई यह बताते हुए कि मेरा रनअप आपको कितना इंतजार करवाता था। उन्हें लगता था कि यह काफी ध्यान भटकने वाला था। शोएब अख्तर के इस वीडियो में वीरेंद्र सहवाग उनकी गेंदबाजी को लेकर बल्लेबाजों के मन में चलने वाले विचारों के बारे में बताते हैं।
सहवाग ने कही यह बात: सहवाग इस वीडियो में कहते हैं कि मैं गर्दन नीचे कर लेता था। मैं सोचता था कि अभी तो 10 15 सेकंड लगेंगे आने में, जब आप देखते हो तो मन में फिर खराब थॉट आते हैं। दिमाग में चलता था की गेंद मरेगा, जूते पर मारेगा, सिर पर मारेगा, कहीं तो मारेगा। वीरेंद्र सहवाग के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर मौजूदा समय में संयुक्त अरब अमीरात यूएई में इंटरनेशनल लीग टी-20 के दूसरे सीजन में कमेंट्री कर रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर के अलावा इस कंट्री पैनल में हरभजन सिंह, वसीम अकरम, सबा करीम और वकार यूनिस जैसे पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications