मॉडल बनकर करोड़ों कमा सकता है ये खिलाड़ी... शोएब अख्तर ने इस भारतीय के वजन का उड़ाया मजाक

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

मैनचेस्टर, जुलाई 20। टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 3 मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा था। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा-शिखर धवन और विराट कोहली ने मिलकर 35 रन बनाए। लेकिन भारतीय मिडिल ऑर्डर ने पारी को संभाला और मैच व सीरीज अपने नाम की। ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के बीच 5वें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई। पंत ने वनडे में अपना पहला शतक जड़ा।

वनडे का पहला शतक

वनडे का पहला शतक

पंत ने 113 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 10 चौकों की मदद से 55 गेंदों पर 71 रन जड़े। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 43वें ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। वनडे में पहला शतक लगाने पर पंत की जमकर तारीफ हो रही है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी मंगलवार को युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज की सराहना की। साथ ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को एक सलाह भी दी है।

पंत को दी यह सलाह

पंत को दी यह सलाह

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, उसके पास कट शॉट, पुल शॉट, रिवर्स स्वीप है.. वह डरता नहीं है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में मैच जीता, उन्होंने इंग्लैंड में मैच जीता और भारत को सीरीज जीत दिलाई। हालांकि, 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर इस तेज गेंदबाज ने भी पंत को कुछ वजन कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि "पंत का वजन थोड़ा ज्यादा है। मुझे उम्मीद है कि वह इसका ख्याल रखेंगे। क्योंकि भारत का बाजार बहुत बड़ा है। वह सुंदर हैं। वह एक मॉडल के रूप में उभर सकते हैं, करोड़ों में कमा सकते हैं। क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति भारत में स्टार बनता है तो उन पर काफी निवेश किया जाता है।

भविष्य में पंत सुपरस्टार होंगे

भविष्य में पंत सुपरस्टार होंगे

अख्तर ने कहा "उनके पास जो प्रतिभा है, वह विरोधियों को बहुत परेशानी में डालेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पारी को तेज करते हुए एक गणनात्मक दृष्टिकोण अपनाया और फिर निर्मम हो गए। वह जब चाहें तेजी से रन बना सकते हैं। आने वाले समय में ऋषभ पंत सुपरस्टार बनने वाले हैं। केवल एक ही है जो उसे रोक सकता है, वह खुद पंत हैं।" पंत अगली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज में एक्शन में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+