Shikhar Dhawan Wedding: 'मेरे यार की शादी है', गब्बर की शादी में युजवेंद्र चहल ने डांस फ्लोर पर मचाया गदर!
Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने दूसरी शादी कर ली है। 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन 21 फरवरी 2026 को अपनी मंगेतर और आयरिश बिजनेस लीडर सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर धवन की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
शिखर और सोफी ने रचाई शादी (Shikhar Dhawan Wedding)
शिखर और सोफी के बीच संबंधों की चर्चा पहली बार साल 2025 में दुबई में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। इस साल 12 जनवरी को इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा के बाद से ही फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। शादी से एक दिन पहले, 20 फरवरी को हल्दी की रस्म निभाई गई, जिसकी तस्वीरें सोफी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

युजवेंद्र चहल का डांस वीडियो हो रहा वायरल
शादी के जश्न में भारतीय स्पिनर और शिखर के करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल भी मौजूद रहे। चहल अपने सिग्नेचर अंदाज में डांस फ्लोर पर थिरकते हुए महफिल की रौनक बढ़ा दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर "मेरे यार की शादी है" कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने दोस्त को शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट जगत के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस नए जोड़े को बधाई दी है।
कौन हैं सोफी शाइन?
साल 1990 में आयरलैंड में जन्मी सोफी शाइन का करियर बेहद दमदार रहा है। आयरलैंड के लिमेरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली सोफी ने कॉर्पोरेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अबू धाबी में 'नदर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन' में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान में सोफी, शिखर धवन के उपक्रम 'डे वन स्पोर्ट्स' (Da One Sports) की मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) हैं।
यह शिखर धवन की दूसरी शादी है। साल 2023 में आयशा मुखर्जी के साथ उनके 11 साल पुराने वैवाहिक संबंध कानूनी रूप से समाप्त हुए थे। एक कठिन दौर से गुजरने के बाद धवन का सोफी के साथ इस नए सफर की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications