Shikhar Dhawan पर ED का शिकंजा, सट्टेबाज़ी ऐप कांड में जुड़ा नाम, इन स्टार्स से भी होगी पूछताछ
Shikhar Dhawan summoned by ED: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन इन दिनों मैदान से बाहर एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गैरकानूनी बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है। आरोप है कि धवन ने सोशल मीडिया पर इस ऐप का प्रचार किया था। इसी सिलसिले में उन्हें 4 सितंबर सुबह 11 बजे ED दफ़्तर बुलाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी और उनका बयान PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत दर्ज होगा।
जांच के दायरे में आ चुके हैं कई दिग्गज (Shikhar Dhawan summoned by ED)
सूत्रों के मुताबिक शिखर धवन का नाम इस ऐप से जुड़ी कुछ ऑनलाइन प्रमोशन गतिविधियों में सामने आया है। ED की जांच में यह पाया गया कि 1xBet समेत कई अवैध बेटिंग ऐप्स लोगों से पैसा ठगने का काम कर रहे हैं। इन ऐप्स का प्रचार कई नामी हस्तियों ने किया था, जिसके चलते अब उन सभी से जवाब-तलब किया जा रहा है। धवन से पहले सुरेश रैना, हरभजन सिंह, विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज और उर्वशी रौतेला जैसी हस्तियां भी इस जांच के दायरे में आ चुकी हैं।

ऐसा रहा है शिखर धवन का करियर
शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 269 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 10,867 रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत शामिल है, जहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
आईपीएल में बिखेर चुके हैं जलवा
आईपीएल में भी शिखर धवन का नाम बड़ा रहा है। उन्होंने आईपीएल में 222 मैच खेले हैं और 6,769 रन बनाए हैं। उनकी बैटिंग एवरेज 35.25 रही। धवन ने IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। साल 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications