IPL से पहले फॉर्म में लौटे शिखर धवन, 51 गेंदों में खेली विस्फोटक पारी, T20 World Cup के लिए पेश की दावेदारी
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल के पिछले सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे, लेकिन आईपीएल 2024 से पहले स्टार क्रिकेटर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। टूर्नामेंट के 17वें सीजन से पहले धवन फॉर्म में लौट चुके हैं। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने डीवाई पाटिल टी20 कप (DY PATIL T20) में बल्ले से कहर बरपा दिया है।
IPL 2024 से पहले फॉर्म में लौटे शिखर धवन
टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे धवन ने भारत के लिए आखिरी मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके बाद धवन ने अब डीवाई पाटिल टी20 कप में कमाल कर दिया है। डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेलते हुए उन्होंने 51 गेंदों में 99 रन की नाबाद पारी खेली थी।

हालांकि, उनके 99 रनों की नाबाद पारी व्यर्थ गई क्योंकि गुरुवार (7 मार्च) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में डीवाई पाटिल टी20 कप 2024 के पहले क्वार्टर फाइनल में डीवाई पाटिल ब्लू सीएजी से छह विकेट से हार गया। डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर दूसरे क्वार्टर फाइनल में टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने इंडियन ऑयल को 60 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवाई पाटिल ब्लू ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बोर्ड पर लगाए, इस दौरान धवन ने 51 गेंद में 6 छक्के और 8 चौके की मदद से 99 रनों की बड़ी पारी खेली। वहीं सीएजी ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगामी सीजन दिन-ब-दिन नजदीक आता जा रहा है। आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच 22 मार्च को मौजूदा चैंपियन सीएसके (CSK) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications