अफगानिस्तान-आयरलैंड का पहला वनडे मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Afghanistan vs Ireland, 1st ODI: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच आज, 7 मार्च को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 5:00 बजे से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है।
आयरलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने 50 ओवर के फार्मेट में कुल 30 मैच खेले हैं। इस दौरान अफगानिस्तान 16 जीत के साथ थोड़ा आगे है, जबकि आयरलैंड ने 13 मैच जीते हैं और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।

बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव है शारजाह की पिच
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। यहां बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियां हैं। छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल सकते हैं। इस स्थान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है।
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रियाज हसन, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, अल्लाह गजनफर, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंडी मैकब्राइन, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, थियो वैन वोर्कोम, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू फोस्टर, नील रॉक।
अफगानिस्तान-आयरलैंड का पहला वनडे मैच कौन जीतेगा?
आयरलैंड की तुलना में अफगानिस्तान के पास वनडे में अधिक संतुलित टीम है, यही कारण है कि वे इस फॉर्मेट में काफी सफल टीम हैं। इसलिए, हम इस खेल को जीतने के लिए अफगानिस्तान का समर्थन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications