शिखर धवन की दूसरी शादी की डेट फिक्स, कौन है वो खूबसूरत हसीना जो बनेगी उनकी दुल्हन? कब लेंगे दोनों 7 फेरे
Shikhar Dhawan Wedding Date: टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर और क्रिकेट जगत के सबसे चहेते खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके करोड़ों प्रशंसकों को खुश कर दिया है। पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव झेल रहे 'गब्बर' एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन बहुत जल्द अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। पहली पत्नी आयशा से तलाक के बाद शिखर धवन को दूसरी बार अपना प्यार मिल गया और अब वह शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। जल्दी ही उनके घर पर धमाल होने वाला है।

एचटी सिटी की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शिखर धवन विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अब तक काफी गोपनीयता बरती गई है, लेकिन अब शादी की तारीख और होने वाली दुल्हनिया का नाम सामने आने से फैंस के बीच काफी उत्साह है। सूत्रों का कहना है कि यह शादी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित की जाएगी।
सूत्रों की मानें तो शिखर इस नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश और शुक्रगुजार हैं। खास बात यह है कि शिखर धवन खुद अपनी शादी की हर छोटी-बड़ी प्लानिंग में व्यक्तिगत रूप से शामिल हैं, ताकि इसे यादगार बनाया जा सके।
कौन हैं धवन की होने वाली वाइफ सोफी शाइन
सोफी शाइन (Sophie Shine) एक आयरिश नागरिक (Irish National) हैं, धवन से उनकी पहली मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल पिछले एक साल से ज्यादा समय से लिव-इन रिलेशनशिप में है। शिखर और सोफी को अक्सर इंस्टाग्राम रील्स में भी एक साथ देखा गया है, जहां उनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है।
चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार दिखी झलक
धवन और सोफी का रिश्ता पहली बार तब चर्चा में आया जब उन्हें ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टेडियम में एक साथ मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था। उस दौरान स्टैंड्स में बैठी सोफी की खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा था। अब खबर पक्की है कि फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी।
आयशा मुखर्जी से हुआ था तलाक
शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी, जिनसे उनका 11 साल का एक बेटा जोरावर भी है। साल 2023 में कानूनी रूप से तलाक होने के बाद शिखर काफी समय तक अकेले रहे और अपने बेटे को याद कर भावुक भी दिखे। लेकिन अब सोफी शाइन के रूप में उन्हें एक ऐसा साथी मिला है, जिनके साथ वह अपनी नई पारी शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications