Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shikhar Dhawan इस वक्त कहाँ हैं? कौन है उनके साथ एक खास शख्स, क्या है इतनी ख़ुशी की वजह?

Shikhar Dhawan: गब्बर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन सरिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन हाल ही में एक विदेशी लीग में खेलते हुए नज़र आए थे। पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर धवन काफी दर्द से भी गुजरे लेकिन उन्होंने लोगों के सामने इसे नहीं आने दिया।

हाल ही में उनकी दूसरी शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके डीपफेक फोटो शेयर कर दिए थे। इनमें कहा गया कि धवन ने अब दूसरी शादी कर ली है। धवन के फोटो बॉलीवुड अभिनेत्री हम कुरैशी के साथ पोस्ट किये गए थे। हालांकि यह सब झूठ था।

shikhar dhawan

इन सबके बीच एक बड़ा सवाल यह भी है कि शिखर धवन कहाँ हैं। नेपाल प्रीमियर लीग में गब्बर का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने फैन्स का मनोरंजन भी किया। नेपाल के लोगों ने धवन को काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद वह फिर से गायब हो गए।

इस सवाल का जवाब यही है कि शिखर धवन भारत में नहीं हैं। पिछले कुछ समय से धवन बाहर हैं। वह विदेशी धरती पर छुट्टियाँ मना रहे हैं। धवन ने कई फोटो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किये हैं और फैन्स ने उनको काफी पसंद भी किया है।

Shikhar Dhawan विदेश यात्रा पर

अगर धवन के फोटोज पर नज़र डाली जाए तो कहा जा सकता है कि वह यूरोप गए हैं। हाथों में ग्लव्स और गर्म कपड़ों को देखते हुए यही यह कह सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह विदेश यात्रा पर हैं। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर वह नियमित अंतराल पर फोटो पोस्ट करते हैं। न्यू ईयर विश करने के लिए भी धवन ने फोटो पोस्ट किया।

Shikhar Dhawan के वीडियो कौन करता है शूट

उनके फोटोज से एक बात और समझ में आती है, वह यह है कि धवन अकेले तो नहीं गए हैं। कोई और भी उनके साथ है लेकिन वह कौन है? यह पता नहीं चल पाया है। धवन के वीडियो कोई अन्य इंसान ही शूट करता है। ऐसे में फैन्स की जिज्ञासा बढ़ना भी लाजमी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+