'अगर किस्मत में ना लिखी हो परी…' वैलेंटाइन डे से पहले छलका 'गब्बर' का दर्द, पत्नी ने दी थी धमकी
Shikhar Dhawan, Valentine's Day: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की वाइफ ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी।

Shikhar Dhawan, Valentine's Day: वैलेंटाइन डे में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हुए हैं। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपना प्यार का इजहार करने का काम करते हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वैलेंटाइन डे को लेकर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं धवन
शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फोटो-वीडियो फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ 'डबल एक्स एल' नामक एक बॉलीवुड फिल्म में भी शिखर धवन नजर आए थे। धवन इंस्टाग्राम पर फनी रील्स शेयर करते रहते हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे से पहले उन्होंने एक दर्द भरा वीडियो पोस्ट किया है।

शिखर धवन ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक वीडियो में शिखर धवन से उनका वैलेंटाइन डे प्लान पूछा गया। धवन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब किस्मत में ना हो परी तो फिर काहे की 14 फरवरी। इस लाइन को कहने के बाद धवन हंसते हुए नजर आए। लेकिन उनकी हंसी के पीछे छिपे दर्द को फैंस साफ-साफ देख पा रहे हैं। धवन अपनी पर्सनल लाइफ में इन दिनों काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं। शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी उनसे अलग हो चुकी हैं।

पत्नी ने दी थी करियर बर्बाद करने की धमकी
शिखर धवन की पहली पत्नी आयशा मुखर्जी अपने तीनों बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। आयशा मुखर्जी धवन के खिलाफ अपमानजनक बयान देते हुए उन्हें धमकी दे चुकी हैं। जिसके बाद धवन ने कोर्ट का सहारा लिया। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले की गंभीरता को परखने के बाद कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक आयशा मुखर्जी को सोशल मीडिया पर शिखर धवन के खिलाफ कुछ भी अपमानजनकर पोस्ट नहीं करने निर्देश दिया है। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने साल 2012 में शादी की थी। लगभग 9 साल साथ रहने के बाद साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications