कोविड 19 होने के बाद शिखर धवन ने दी अपनी हालत को लेकर अपडेट

नई दिल्लीः भारत के ओपनर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर उन सभी फ्रेंड्स को धन्यवाद दिया है जिन्होंने कोविड-19 होने के बाद अपने चहेते खिलाड़ी को ठीक होने की शुभकामनाएं दी थी। शिखर धवन इस सप्ताह की शुरुआत में कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे और वे क्वारंटाइन में चले गए। बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने एक स्टेटमेंट में बताया कि धवन उन सात भारतीय टीम के सदस्यों में से एक थे जिनका अहमदाबाद पहुंचने पर कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था।

Shikhar Dhawan gives update to his health condition after being positive with Covid 19

खिलाड़ी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही है इसमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर भी शामिल है जबकि स्टैंड बॉय खिलाड़ियों में नवदीप सिंह सैनी और सपोर्ट स्टाफ के 3 सदस्य भी शामिल है। सभी खिलाड़ी आइसोलेट है। बीसीसीआई ने बताया था की ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का 31 जनवरी सोमवार को आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया जो पॉजिटिव पाया गया।

Read More- IPL में पिछली बार मिले थे 15 करोड़ रुपए, इस बार क्यों वापस ले लिया नाम, जैमिसन ने किया खुलासा

ध्यान दें कि भारतीय टीम के सभी सदस्यों को अपने घर पर आरटी पीसीआर टेस्ट करने के लिए कहा गया था और जब नेगेटिव रिजल्ट आ जाए तभी उनको ट्रैवल करने के लिए कहा गया था। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है और बताया है कि वे बिल्कुल ठीक है और जितना प्यार उनको दिया जा रहा है उसको लेकर काफी अभिभूत है। बीसीसीआई ने बुधवार को अग्रवाल को वनडे टीम में रख लिया है और रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और कप्तानी करेंगे।

ऐसी उम्मीद की जाती है कि रोहित शर्मा के साथ मंयक ही ओपन करेंगे। केएल राहुल पहले मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन वे बुधवार को आ चुके हैं और वेस्टइंडीज के लिए बाकी मैचों पर उपलब्ध रहेंगे। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही कंफर्म कर दिया था कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस की इजाजत नहीं होगी। यानी सभी मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे के तहत खेले जाएंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने कहा है कि वो टी20 मुकाबलों की मेजबानी करेगा और यहां पर स्टेडियम की भारी-भरकम क्षमता के 70 प्रतिशत हिस्से को दर्शकों से भरने की इजाजत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+