Shikhar Dhawan बॉलीवुड डेब्यू को तैयार, हुमा कुरैशी की बांहों में बांहें डाल किया डांस

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज में जीत दिलाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आमतौर पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Shikhar Dhawan debut film Double XL: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज में जीत दिलाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आमतौर पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कई फनी और डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार धवन बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ नजर आ रहे हैं।

Shikhar Dhawan

हुमा कुरैशी ने शेयर की तस्वीर

हुमा कुरैशी ने अपनी फिल्म डबल एक्सएल के सेट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। हुमा कुरैशी के साथ इन तस्वीरों में शिखर धवन दिखाई दे रहे हैं। अनिंदिता मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'डबल एक्सएल' के जरिए शिखर धवन बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है। प्लस-साइज की दो महिलाओं की कहानी पर आधारित यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

धवन निभाएंगे फिल्म में कैमियो

शिखर धवन का इस फिल्म में कैमियो होगा, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिंहा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया था, जिसका रिस्पांस दर्शकों से ठीक ठाक ही मिला है। अब धलन की इस फिल्म में होने की बात सामने आने के बाद फिल्म को लेकर क्रिकेट फैंस में भी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

भारत को दिलाई सीरीज जीत

युवा भारतीय टीम के दम पर शिखऱ धवन ने मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत दिलाई है। टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वनडे में भी भारत ने अफ्रीका को अपने घरेलू सरजमीं पर धूल चटाने का काम किया। हालांकि, धवन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। लेकिन बतौर कप्तान पहला मैच गंवाने के बाद आखिरी के दो मुकाबलों में उन्होंने कमाल की कप्तानी की। शिखर धवन भारत के लिए साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+