शिखर धवन करने वाले हैं शादी, खुद आकर किया रिलेशनशिप कन्फर्म, कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड
Shikhar Dhawan Girlfriend: आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद अकेले जीवन बिता रहे शिखर धवन के जीवन में अब एक नई लड़की ने एंट्री कर ली है। पिछले कुछ समय से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में रूमर्स ही देखने को मिल रहे थे लेकिन अब धवन ने खुद आकर स्थिति साफ़ कर दी है।
शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट कर रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है। धवन ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। उनके फोटो को काफी लोगों ने लाइक किया है, उनमें युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। धवन इस फोटो में काफी खुश हैं।

दरअसल धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ फोटो पोस्ट किया और लिखा कि मेरा प्यार। धवन ने दिल वाली इमोजी डाली। इससे सब समझ गए कि धवन ने अब आधिकारिक तौर पर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। खुद आकर उन्होंने दुनिया को इसकी जानकारी दी।
Shikhar Dhawan का हो चुका तलाक
साल 2023 में शिखर धवन का आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया था। उनके लिए ये पल काफी तनाव वाला था। उनका बेटा जोरावर भी आयशा के साथ रहता है और धवन से बात तक नहीं होती है। धवन ने एक बार किसी इंटरव्यू में इस बारे में बताया था। धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्यार में होने की बात कबूल की थी लेकिन नाम नहीं बताया कि वह लड़की कौन है। अब सब कुछ साफ़ हो गया है।
Shikhar Dhawan की गर्लफ्रेंड कौन?
धवन की ग्रेफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई लेकिन वह आयरिश नागरिक हैं। वह एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं, और एक प्रसिद्ध अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी उत्तरी ट्रस्ट कॉरपोरेशन में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रही है। वह यूएई में रहती है, जहां वह कथित तौर पर धवन से मिली थी, इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications