शिखर धवन ने कर दी बड़ी घोषणा, मिल गई नई लाइफ पार्टनर, सगाई की तस्वीरों के साथ दी खुशखबरी
Shikhar Dhawan Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद, शिखर धवन ने आधिकारिक तौर पर अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। धवन ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की तस्वीरों के साथ एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "साझा मुस्कुराहट से लेकर साझा सपनों तक। हमारे सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए आभार, क्योंकि हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया है।"

कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन एक आयरिश (Irish) महिला हैं और शिखर धवन उन्हें पिछले करीब एक साल से डेट कर रहे थे। पिछले साल ही धवन ने खुलासा किया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। सोफी अक्सर शिखर के साथ सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आती रही हैं, लेकिन अब इस रिश्ते को आधिकारिक नाम मिल गया है।
फरवरी में होगी Shikhar Dhawan ग्रैंड वेडिंग
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में फरवरी (2026) में आयोजित की जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि शादी एक भव्य समारोह होगी, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आयोजित की जा सकती है। इस शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद नई शुरुआत
बता दें कि शिखर धवन का उनकी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से काफी समय पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपने बेटे जोरावर से दूर रह रहे थे। अब सोफी के साथ वह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर धवन ने एक बार फिर खुशियों की ओर कदम बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications