Shikhar Dhawan के लिए वापसी के रास्ते नहीं हुए हैं बंद, पूर्व भारतीय ऑल राउंडर का दावा
शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। देखना होगा कि अब उनकी वापसी किस सीरीज के लिए होती है। संजय बांगड़ के अनुसार धवन वापस आ सकते हैं।

Shikhar Dhawan: श्रीलंका के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम में जगह नहीं मिली है। धवन को बांग्लादेश दौरे पर शामिल किया गया था लेकिन उनका बल्ला नहीं चल पाया था। वर्ल्ड कप के लिए भी टीम को तैयार किया जा रहा है। ऐसे में धवन की जगह को लेकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को अब नहीं खिलाया जाएगा। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ इन सभी बातों का समर्थन नहीं करते हैं। उनका मानना है कि धवन वापस टीम में आ सकते हैं।

शिखर धवन अभी काफी फिट हैं
संजय बांगड़ फ़िलहाल शिखर धवन को खेलने के लिए काफी फिट मानते हैं। उन्होंने कहा कि धवन फ़िलहाल फिट हैं और मैं ऐसा नहीं मानता कि वह वापस नहीं आ सकते। स्टार स्पोर्ट्स पर बांगड़ ने कहा कि धवन काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ दो या तीन सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन सीरीज में उन्होंने युवा भारतीय टीम को जिताने के लिए टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज प्रभाव डालते हैं
शिखर धवन लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज हैं और बांगड़ के अनुसार उनका रहना हम अहम है। उन्होंने कहा कि राईट हेंड और लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज का रहना बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता है। बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए यह जरूरी होता है। गौतम गंभीर भी इसी भूमिका में थे। साल 2011 के वर्ल्ड कप में सुरेश रैना, युवराज सिंह जैसे लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज थे जिनका रहना काफी प्रभावशाली चीज साबित हुई थी।

शिखर धवन वापस आएँगे
धवन को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है लेकिन बांगड़ के अनुसार वह वापस आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझता कि उनके लिए टीम में आने के रास्ते बंद हो गए हैं। उनके पास वापसी का मौका है। अगर किसी वजह से ईशान किशन टीम में चयन के लिए अनुपलब्ध हो जाते हैं, तो शिखर धवन टीम में वापस आ सकते हैं। उस समय उनके पास वापसी का अवसर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications