'मैं दूसरी शादी करना चाहता हूं,' शिखर धवन ने सरेआम किया ऐलान, वीडियो के साथ खुद आये सामने
Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन रिटायरमेंट के बाद अपना जीवन अच्छी तरह जी रहे हैं। हाल ही में शिखर धवन को नेपाल प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा गया था। उनको वह फैन्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था। गब्बर के नाम से मशहूर धवन को भी वहां खेलकर मज़ा आया।
पिछले आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेलने वाले धवन इस बार कहीं नजर नहीं आने वाले हैं। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद धवन ने अपना दर्द दुनिया के सामने जाहिर नहीं होने दिया। उनका बेटा जोरावर ऑस्ट्रेलिया में ही माँ के साथ रहता है।

हाल ही में शिखर धवन की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ धवन की फोटो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कहा कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि इन बातों में सच्चाई बिलकुल नहीं थी लेकिन लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए।
Shikhar Dhawan का वीडियो
इस बार शिखर धवन शादी को लेकर खुद सामने आए हैं। धवन ने इन्स्टाग्राम पर अपनी दूसरी शादी को लेकर एक रील पोस्ट की है। इसमें वह अपने पापा के साथ नज़र आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने मजाक किया है लेकिन इसके पीछे एक गहरा मैसेज भी छुपा हो सकता है।
Shikhar Dhawan ने क्या कहा
वीडियो में धवन कहते दिखाई दे रहे हैं कि पापा मैं दूसरी शादी करना चाहता हूँ। इसके बाद उनके पिता मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि मैंने तेरा पहला विवाह ही तेरे मुंह के ऊपर हेलमेट पहनाकर कराया था। धवन ने इस पर कैप्शन लिखते हुए फैन्स से पूछा है कि क्या मैं इतना बुरा दिखता हूँ।
विदेश यात्रा पर थे शिखर धवन
हाल ही में धवन को विदेश यात्रा पर देखा गया था। उनके कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। उन्होंने खुद ही अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो पोस्ट किये थे। ऐसा लग रहा था कि वह किसी यूरोपीय देश में घूमने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications