शार्दुल ठाकुर ने दो दिग्गजों को बनाया अपना 'बॉडीगार्ड', रोहित, अजिंक्य का यूं उड़ाया मजाक

नई दिल्ली, 18 मार्च: शार्दुल ठाकुर ने पिछले कुछ सालों में बतौर क्रिकेटर अपने खेल को अगले स्तर तक पहुंचने की कामयाब कोशिश की है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2018 और 2021 सीजन में चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका अदा की। अब शार्दुल दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा होंगे और आईपीएल 2022 में देखें जाने वाले एक अहम खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। आईपीएल 2022 26 मार्च को शुरू होने जा रहा है और ठाकुर को मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10.75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम में खरीदा है। यह नीलामी पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी।

दो दिग्गजों के साथ शार्दुल ठाकुर-

दो दिग्गजों के साथ शार्दुल ठाकुर-

शार्दुल ठाकुर पहले की तुलना में कहीं अधिक आत्मविश्वास आज हासिल कर चुके हैं और उन्होंने आईपीएल के 15 सीजन से पहले अपनी टीम की जर्सी भी लांच की थी। भारतीय क्रिकेट टीम का यह आलराउंडर अब एक ऐसी तस्वीर के साथ सामने आया है जो अपने मजेदार कैप्शन के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। भारत के गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अपने दो अनुभवी भारतीय टीम साथियों रोहित शर्मा और टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे के साथ एक फोटो पोस्ट की है। यह फोटो शार्दुल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस फोटो में आप शार्दुल ठाकुर को बीच में खड़ा हुआ देख सकते हैं और बाकी 2 दिग्गज उनके दाएं और बाएं खड़े हैं।

रोहित और रहाणे को शार्दुल ने बनाया बॉडीगॉर्ड-

ऐसा लगता है कि इन तीन खिलाड़ियों की यह फोटो भारत के पिछले साल हुए इंग्लैंड दौरे के दौरान क्लिक की गई थी। हालांकि जैसा हमने बताया इस फोटो में शार्दुल ठाकुर का ह्यूमर और उनका कैप्शन देखने लायक है। ठाकुर इस फोटो में अपने आपको एक स्पेशल आदमी की तरह पेश करते हैं और रोहित शर्मा व अजिंक्य रहाणे को अपना बॉडीगार्ड दर्शाते हैं। ठाकुर ने रोहित और अजिंक्य का मजाक बनाते हुए जो कैप्शन दिया है वह इस प्रकार है-'बॉडीगार्ड को रखना फेमस होने का केवल एक तरीका है, ऐसा मेरा मानना है।' उसके बाद उन्होंने अपने की इमोजी भी शेयर की है।

रोहित की पत्नी रितिका ने दिया ये रिएक्शन-

रोहित की पत्नी रितिका ने दिया ये रिएक्शन-

रोहित शर्मा आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है जबकि अजिंक्य रहाणे टेस्ट मैच स्पेशलिस्ट होने के बावजूद अपनी खराब फॉर्म के चलते टीम से फिलहाल जगह खो चुके हैं। पोस्ट पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने कहा है- तुम जानते हो अब क्या होने वाला है...

जहां तक आने वाले आईपीएल अभियान की बात है तो शार्दुल ठाकुर बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल, चाइनामैन गेंदबाजी कुलदीप यादव विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ डीसी की टीम को ज्वाइन कर चुके हैं। ठाकुर महाराष्ट्र में पलगढ़ से आते हैं और दिल्ली कैपिटल की टीम चाहेगी कि वे लगातार अंतराल पर विकेट लेते रहें। खासकर पावर प्ले में शार्दुल ठाकुर काफी अहम भूमिका अदा निभा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम चाहेगी कि वह निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुछ उपयोगी पारियां खेल पाए।

27 मार्च से दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला-

27 मार्च से दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला-

30 वर्षीय ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, होनहार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श आदि के साथ मिलकर काम करने जा हैं। इस बीच, दिल्ली कैपिटल अपने आईपीएल को 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ किकस्टार्ट करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+