Sarfaraz Khan के बाद शार्दुल ठाकुर ने भी बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी शतक जड़ किया कमाल

Sarfaraz Khan and Shardul Thakur Hit Century: भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने टेस्ट टीम में शानदार अंदाज में वापसी की है। रविवार 15 जून 2025 को इंग्लैंड दौरे से पहले एक इंट्रा-स्क्वाड मैच में उन्होंने नाबाद 122 रन की जोरदार पारी खेली। शार्दुल ठाकुर की इस पारी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में उनके चयन की संभावना को बढ़ा दिया है। लेकिन इसके साथ ही कप्तान शुभमन गिल की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

रणजी ट्रॉफी के दम पर टीम में हुई वापसी (Sarfaraz Khan and Shardul Thakur Hit Century)

शार्दुल ठाकुर ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 मैचों में 35 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में भी दम दिखाते हुए मुंबई के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाए। इसी शानदार फॉर्म की वजह से उन्हें फिर से टेस्ट टीम में शामिल किया गया। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में भी दमखम दिखाने का मौका मिल सकता है।

Shardul Thakur 1

साल 2018 में किया था टेस्ट डेब्यू

हालांकि, इस महीने की शुरुआत में शार्दुल भारत ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। लेकिन इंट्रा-स्क्वाड मैच में पहले दिन उन्होंने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे दिन बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। शार्दुल ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

सरफराज खान ने भी जड़ा था शतक

अब तक उन्होंने 11 टेस्ट में 31 विकेट लिए हैं और चार अर्धशतकों के साथ 331 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में उन्होंने भारत के लिए चार टेस्ट खेले हैं, जिनमें 173 रन और 10 विकेट उनके नाम हैं। उनका आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 51 रन बनाए थे।

बता दें कि इंट्रा-स्क्वाड मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक बनाए। वहीं सरफराज खान ने भी 76 गेंदों में शतक लगाकर शानदार फॉर्म दिखाया। हालांकि सरफराज टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन आने वाले समय में उन्हें मौके दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+