Shane Warne: मौत से चंद घंटे पहले शेन वॉर्न ने कराया था दो महिलाओं से मसाज, सामने आए फुटेज

बैंकाक, 08 मार्च। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न के अकस्मात निधन से पूरा विश्व सदमे में है। थाइलैंड पुलिस की ओर से साफ किया गया है कि वॉर्न की मौत नेचुरल थी और अभी तक कुछ भी उनके केस में ऐसा नहीं मिला है, जिस पर कुछ शक हो लेकिन अभी भी लोगों के मन में वॉर्न की मौत को लेकर लोगों में बहुत सारे सवाल हैं। आपको बता दें कि वॉर्न की मौत के चंद घंटे पहले की कुछ फुटेज भी सामने आई है, जिससे ये पता चलता है कि मौत से चंद घंटे पहले शेन वॉर्न किसके साथ थे और क्या कर रहे थे?

वॉर्न ने मसाज देने के लिए एक सर्विस बुक की थी

वॉर्न ने मसाज देने के लिए एक सर्विस बुक की थी

दरअसल डेलीमेल की माने तो शेन वॉर्न ने मसाज करने वाली चार महिलाओं को विला में बुलाया था और उनको हार्ट अटैक आने से पहले वो औरतों से मसाज करवा चुके थे। खबर के मुताबिक शेन वॉर्न जिस विला में रूके थे, वहां पर उन्होंने खुद को मसाज देने के लिए एक सर्विस बुक की थी, जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर 1:53 pm पर चार महिलाएं विला आती हैं।

सभी महिलाएं दोपहर 2; 58 pm पर विला से निकल जाती हैं

सभी महिलाएं दोपहर 2; 58 pm पर विला से निकल जाती हैं

जिनमें से दो महिलाएं तो वॉर्न के रूम में चली जाती हैं, जबकि दो वॉर्न के मित्रों को मसाज देने उनके कमरे में चली जाती हैं। महिलाओं के आने-जाने का ब्यौरा सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त हुआ है। कैमरे के मुताबिक सभी महिलाएं दोपहर 2; 58 pm पर विला से निकल जाती हैं और इसके करीब दो घंटे के बाद दोनों महिलाएं 5:15 pm को वॉर्न के निधन की खबर आती है। गौरतलब है कि महज 52 साल की उम्र में दिग्गज लेग स्पिनर के निधन की वजह दिल का दौरा बताया गया है।

एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया

एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। शेन वॉर्न वहां एक में रुके हुए थे, जहां 4 मार्च को उन्हें हार्ट अटैक आया था, उन्हें एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई राजदूत लगातार थाइलैंड के अस्पताल के संपर्क में हैं और जल्द ही वॉर्न का शव ऑस्ट्रेलिया पहुंचाया जाएगा।

'ऑस्ट्रेलियाई होने पर बहुत गर्व था'

सोमवार को वॉर्न के पिता कीथ और मां ब्रिजिट की ओर से एक लिखित बयान जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'दोनों ने कभी भी वॉर्न के बिना जीने की कल्पना नहीं की थी। ये वक्त बहुत ज्यादा कठिन है। वॉर्न का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ था। शेन को विक्टोरियाई और ऑस्ट्रेलियाई होने पर बहुत गर्व था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+