जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने शेन वॉर्न को दिया था मैच फिक्स करने का ऑफर, अब किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े और महान स्पिनर्स में शुमार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ एक पुराने मैच को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। शेन वॉर्न ने 1994 के एक टेस्ट मैच को याद करते हुए बताया कि कैसे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने उन्हें मैच के आखिरी दिन वाइड गेंदे फेंकने के लिये 200,000 यूएस डॉलर्स (तत्कालीन एक्सचेंज रेट 31.4950 के अनुसार 62,98,000 लाख भारतीय रुपये) की रिश्वत का ऑफर दिया था, ताकि वो खराब गेंदबाजी करें और पाकिस्तान की टीम जीत जाये। शेन वॉर्न ने उस पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे सलीम मलिक की यह बात सुनकर वह हैरान रह गये थे और गालियां देते हुए वहां से निकल गये थे।
और पढ़ें: गावस्कर को हाशिम अमला की याद दिलाता है यह भारतीय क्रिकेटर, जोहान्सबर्ग टेस्ट के बाद जमकर की तारीफ
उल्लेखनीय है कि भले ही शेन वॉर्न ने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया था लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में एक विकेट की रोमांचक जीत हासिल कर ली थी। शेन वॉर्न ने अपने करियर के दौरान 145 टेस्ट मैच खेलकर 708 टेस्ट विकेट हासिल किये जबकि एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट चटकाये। शेन वॉर्न ने इस घटना का खुलासा अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री में किया है।
और पढ़ें: Ashes 2021-22: सिडनी टेस्ट में रूट-बटलर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी की लिस्ट में हुए शामिल

पाकिस्तान के कप्तान ने दिया था रिश्वत का ऑफर
शेन वॉर्न के जीवन पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री में दिग्गज लेग स्पिनर ने बताया कि यह घटना 1994 की है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची थी। इस दौरे पर करांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान जब चौथे दिन कंगारू टीम जीत की दहलीज पर थी तो पाकिस्तान के कप्तान सलीम मलिक ने शेन वॉर्न और टिम मे से मुलाकात कर उन्हें खराब गेंदबाजी पर रिश्वत देने का ऑफर दिया। मलिक ने शेन वॉर्न और टिम मे को हर गेंद स्टंप से बाहर रखने के लिये प्रति खिलाड़ी 200,000 यूएस डॉलर ( 276, 000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) देने की बात कही।
वीडियो में वॉर्न ने कहा,'हम उस दिन काफी आत्म-विश्वास से भरे हुए थे कि पाकिस्तान को करांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में हम हरा देंगे। मैच के चौथे दिन के बाद सलीम मलिक ने मिलने के लिये बुलाया था, तो मैं उनके कमरे पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, जवाब में मलिक ने गेट खोलकर हमें अंदर बिठाया। बैठने के बाद मलिक ने कहा कि काफी अच्छा मैच घट रहा है, जिस पर मैंने कहा कि बिल्कुल सही और मुझे उम्मीद है कि हम इसे कल जीत लेंगे। इस पर मलिक ने कहा कि खैर हम हार नहीं सकते। तुम नहीं समझते कि अगर हम हारे तो पाकिस्तान में क्या होगा, हमारे घरों को और परिवारों को जला दिया जायेगा।'

रिश्वत की बात पर वॉर्न बोले- फ* यू मेट
उल्लेखनीय है कि चौथे दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को करांची के नेशनल स्टेडियम में जीत के लिये 7 विकेट की दरकार थी। इस वक्त शेन वॉर्न को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सालाना कॉन्ट्रेक्ट से सिर्फ 25 से 30 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की रकम मिलती थी, लेकिन इसके बावजूद जब उन्हें यह ऑफर किया गया तो उन्होंने इंकार कर दिया।
उन्होंने आगे कहा,'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इस पर क्या कहूं, लेकिन तभी मलिक ने आगे बढ़कर मुझे और टिम को 276,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ऑफर दिया ताकि हम अगले दिन सारी गेंदे ऑफ स्टंप के बाहर फेंके। मलिक की यह बात सुनकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। मैं कुछ देर सन्न बैठा रहा और फिर मैंने उठकर कहा कि भाड़ में जाओ, हम तुम्हे हराकर रहेंगे।'

रिश्वत की बात पर सन्न रह गया था दिमाग
इस घटना के तुरंत बाद शेन वॉर्न और टिम मे ने कप्तान मार्क टेलर और नेशनल कोच बॉब सिम्पसन को मलिक के बारे में बताया जिन्होंने यह सारी बात मैच रेफरी जॉन रीड को बताई। शेन वॉर्न ने कहा कि मुझे बकवास गेंदबाजी के लिये अतिरिक्त पैसों की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि साल 2000 में शोएब मलिक पर मैच फिक्सिंग के चलते क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खेलने से आजीवन बैन कर दिया गया था। मलिक ने अपने करियर के दौरान 15 शतक की मदद से 5768 टेस्ट रन बनाये और वनडे में 7170 का आंकड़ा हासिल किया।
न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए वॉर्न ने कहा,'जब आप अब मैच फिक्सिंग के बारे में बात करते हैं तो लोग सोचते हैं कि यह दोबारा न हो लेकिन उस वक्त करीब 30 साल पहले इस बारे में कोई बात नहीं होती थी। मैंने खेल के दौरान कभी भी इसको लेकर सोचा भी नहीं। जब मुझे मलिक ने रिश्वत देने की बात कही तो मेरा दिमाग सन्न रह गया और मैं सोच में पड़ गया कि यह क्या बकवास है, मैं तो इस बारे में कुछ जानता भी नहीं।'

अंपायर्स की वजह से जीता पाकिस्तान
गौरतलब है कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये इस मैच में शेन वॉर्न ने शानदार गेंदबाजी की थी और 63.1 ओवर्स में 150 रन देकर 8 विकेट चटकाये थे। इसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच जरूर मिला लेकिन उनकी टीम जीत नहीं सकी। पाकिस्तान के लिये इंजमाम उल हक और मुश्ताक अहमद ने 10वें विकेट के लिये 57 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को एक विकेट से जीत दिला दी। करांची टेस्ट में मिली हार के बाद जब शेन वॉर्न ने सलीम मलिक का चेहरा देखा तो उनका दिल टूट गया।
उन्होंने कहा,' हमें कभी भी वो मैच हारना नहीं चाहिये था। हमने इंजमाम को कई बार विकेट के एलबीडब्लयू किया, जो एंजल ने भी किया लेकिन उन्हें आउट नहीं दिया गया। उस वक्त न्यूट्रल अंपायर नहीं हुआ करते थे। मुझे याद है कि हम मैच खत्म होने के बाद सेरेमनी के लिये खड़े थे और मैं पाकिस्तान के ग्रुप की तरफ देख रहा था। वहां पर सलीम मलिक आराम से बैठे हुए थे और मेरी तरफ उस तीखी मुस्कान के साथ देख रहे थे जैसे कि कह रहे हों कि तुम्हे वो पैसे ले लेने चाहिये थे।'












Click it and Unblock the Notifications