गावस्कर को हाशिम अमला की याद दिलाता है यह भारतीय क्रिकेटर, जोहान्सबर्ग टेस्ट के बाद जमकर की तारीफ

IND vs SA

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही है 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला गया, जहां पर डीन एल्गर की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने 240 रनों का पीछा करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका के लिये कप्तान डीन एल्गर ने 96 रनों की नाबाद पारी खेली और दबाव में होने के बावजूद टीम को पहली बार जोहान्सबर्ग के मैदान पर भारत के खिलाफ जीत दिलाई। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में खासा निराश किया, हालांकि दूसरी पारी में सीनियर बल्लेबाजों के रन बनाने की वजह से टीम 239 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

भारतीय टीम के लिये चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मैच की दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम के एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम के लिये इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिये 111 रनों की साझेदारी की। पुजारा जो आम तौर पर अपनी धीमी पारियों के चलते आलोचना का शिकार होते हैं उन्होंने 86 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 53 रन बनाये।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: सिडनी टेस्ट में रूट-बटलर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी की लिस्ट में हुए शामिल

उल्लेखनीय है कि भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य चेतेश्वर पुजारा पिछले काफी समय से खराब फॉर्म का शिकार रहे हैं और बल्लेबाजी में निरंतर रन बना पाने में नाकाम हुए हैं। हालांकि जोहान्सबर्ग टेस्ट की पारी के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला से तुलना की है।

सुपरस्पोर्ट से बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'जब मैं उनकी तरफ देखता हूं तो वो मुझे हाशिम अमला की याद दिलाते हैं। जब आप हाशिम की बल्लेबाजी देखते हैं तो आपको एक नियंत्रित और शांत पारी का एहसास होता है। गेंद काफी हरकत कर सकती है लेकिन जब तक हाशिम बल्लेबाजी करते थे तो ऐसा लगता था कि कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने भारत की स्पिन फ्रैंडली पिचों पर भी शानदार पारियां खेली हैं, कुछ ऐसा ही एहसास चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी को देखकर लगता है कि सबकुछ उनके कंट्रोल में हैं फिर भले ही गेंद कितनी भी हरकत कर रही हो।'

और पढ़ें: Ashes 2021-22: 37 महीने बाद जॉनी बेयरस्टो ने ठोंका टेस्ट शतक, सिडनी में लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी

गावस्कर ने पुजारा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे टेम्परामेंट रखने वाले खिलाड़ियों का ड्रेसिंग रूम में काफी सकारात्मक साबित होता है और एक नई ऊर्जा लेकर आता है।

उन्होंने कहा,'ऐसे खिलाड़ियों का आपके ड्रेसिंग रूम में होना ही काफी भाग्य की बात है। यह आपको शायद मैदान पर देखने को न मिले लेकिन चेंजिंग रूम में पुजारा जैसे टेम्परामेंट वाले खिलाड़ी का होना आपके लिये काफी फायदेमंद होता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब दबाव में खिलाड़ी कुछ का कुछ कर बैठते हैं लेकिन जब आपके पास पुजारा जैसा खिलाड़ी हो जो ऐसी परिस्थितियों में भी शांति से सोच सकता है तो यह आपके लिये काफी फायदेमंद हो जाता है और बड़ा अंतर पैदा करता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+