Video: 'आपने पाकिस्तान टीम को...,' पर्थ टेस्ट से पहले शान मसूद ने बाबर आजम को लेकर दिया बड़ा बयान
Australia vs Pakistan, 1st Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का आगाज हो चुका है। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने पूर्व कप्तान बाबर आजम को उनका 50वां टेस्ट मैच खेलने के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही बाबर को एक गिफ्ट भी दिया है।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टेस्ट 1995 में जीता था। तब से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेले गए प्रत्येक टेस्ट में हार का सामना किया है। मैच से पहले मसूद ने कहा कि ऑप्टस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को मदद मिली है। हालांकि, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पर्थ में दोनों टीमों के बीच चल रहा पहला टेस्ट पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम के करियर का 50वां टेस्ट मैच है और मौजूदा टेस्ट कप्तान मसूद सहित पूरी टीम ने इसे उनके लिए खास बनाया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मसूद को बाबर को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते और एक कैप गिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में मसूद ने बाबर को लेकर क्या कहा?
आपने हमें ये प्रूव करके दिखाया है कि वर्ल्ड क्लास लेवल पर हमारा बल्लेबाज नंबर एक पर आ सकता है। आपने पूरी दुनिया में रन बनाए हैं। आपने पाकिस्तान टीम को लीड किया है। हम कई खिलाड़ियों ने आपकी अगुवाई में शिरकत की है। मुझे उम्मीद है कि अभी तो यह बस शुरुआत है। हम भविष्य में आपको 100 टेस्ट मैच खेलते हुए देखना चाहते हैं।'
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
ये भी पढ़ें- 'गर्व है कि मुस्लिम हूं...', खेल भावना की बात करने वाले शमी ने क्यों की मजहब की बात?
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद।












Click it and Unblock the Notifications