हसीन जहां ने पार कर दी बेशर्मी की सारी हदें, सोशल मीडिया पर लोगों ने खुलकर कहा बुरा-भला

Hasin Jahan: इस समय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले जाने-पहचाने नामों में हसीन जहां का नाम टॉप पर है। हसीन जहां इन्स्टाग्राम पर खासी एक्टिव रहती हैं। उनकी तरफ से हर दिन कोई न कोई पोस्ट करती हैं और इस पर विवाद होना भी तय ही होता है।

हालिया दिनों में भी कुछ यही देखने को मिला है। सरस्वती पूजा के अवसर पर अपनी बेटी के साथ वीडियो बनाने के बाद फैन्स काफी ज्यादा भड़क गए। हालांकि इस तरह के वीडियो से हसीन जहां को आम दिनों की तुलना में यूजर्स और व्यूज अधिक मिल गए।

hasin jahan
Photo Credit: Hasin Jahan Instagram

लम्बे समय से मोहम्मद शमी के साथ अनबन के कारण अलग रहने वाली हसीन जहां ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक और नई पोस्ट डाली है। इसके बाद बवाल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट पर भी लोगों का विरोध साफ़ तौर पर देखने को मिला है।

नागिन डांस का ऑडियो अपने वीडियो में लगाकर हसीन जहां ने पोस्ट किया है। वह अपने घर की छत से इस वीडियो को शूट करते हुए दिखाई दी हैं। यहाँ तक भी ठीक है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें उनके साथ शमी की बेटी भी मौजूद हैं।

Hasin Jahan को मिली सलाह

यहाँ से ही यूजर्स का दिमाग खराब हो गया। बहुत लोगों ने इसी वजह से हसीन जहां को ट्रोल किया और बड़ी सलाह देते हुए कहा कि आपको स्कूल जाने वाली इस बच्ची को छोड़ देना चाहिए। खुद नाचने का कम करते हुए अब बेटी को भी इसी में लगा दिया है। इसको स्कूल भेज देना चाहिए।

Hasin जहां पर तीखा वार

कई यूजर्स ने हसीन जहां को गालियाँ भी दी हैं। एक यूजर ऐसा भी था, जिसने कहा कि मोहम्मद शमी ने तुमको औकात दिखाकर सही किया। शमी ने तुमको छोड़ने का फैसला लिया था, जो एकदम सही था। कुछ यूजर्स उनको रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि बेटी को वीडियो में मत लेकर आओ।

इन सबके बीच हसीन जहां के ऊपर ज्यादा फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बेटी के साथ उनके कई पोस्ट और वीडियो आए हैं। अकेली हसीन जहां के पोस्ट पर व्यूज कम आते हैं इसलिए अब बेटी को साथ लेकर यह काम किया जा रहा है, हालांकि उनके इस मूव की तारीफ कोई नहीं कर रहा है।

मोहम्मद शमी और उनकी बेटी के बीच भी मुलाकात लम्बे समय तक नहीं हुई थी। कुछ ही महीनों पहले दोनों मिले थे और शमी ने इसका वीडियो सोशल मीडीया पर पोस्ट किया था। कई लोगों ने हसीन जहां की पोस्ट देखकर शमी से आग्रह किया है कि वह अपनी बेटी को साथ लेकर चले जाएं। यहाँ मामला खराब हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+