शाकिब अल हसन ने की अंपायर के साथ बदतमीजी, गुस्से में चप्पल पहनकर मैदान में आकर....
Shakib Al Hasan loses temper: शाकिब अल हसन की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में की जाती है। लेकिन इन दिनों खेल से ज्यादा विवादों में उनका नाम आ रहा है।

Shakib Al Hasan loses temper: बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फिर अपना आपा खो बैठे। पिछले कुछ दिनों में लगातार शाकिब अल हसन अंपायरों के साथ मैदान पर बदसूलकी करते हुए पाए गए हैं। अंपायर से बुरा बर्ताव करने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना भी की जाती रही है। लेकिन शाकिब अल हसन सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
मैदान पर चप्पल पहनकर मारी एंट्री
ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में फॉर्च्यून बरीशाल और रंगपुर राइडर्स के बीच बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के मैच के दौरान शाकिब अल हसन मैदान में चप्पल पहनकर पहुंच गए। मैदान में जाकर उन्होंने अंपायर से बहस की। शाकिब की टीम फॉर्च्यून बारीशाल के खिलाफ रंगपुर राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए थे। जिसके बाज दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू होने वाली ही थी कि शाकिब ने आकर मैदान में ड्रामा शुरू कर दिया।
मैदान में आकर किया ड्रामा
शाकिब की अगुवाई वाली फॉर्च्यून बरिशल रंगपुर राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने आई ही थी, तभी बाउंड्री रोप खड़े शाकिब बल्लेबाजों पर चिल्लाते नजर आए। कुछ देर बाद वह खुद ही चप्पल पहनकर मैदान में धुस आए और अंपायर से बहस करने लगे। शाकिब अल हसन चाहते थे कि अनामुल हक स्ट्राइक लें लेकिन डी सिल्वा स्ट्राइक ले रहे थे। उन्होंने आकर दो मिनट तक खेल को रोक दिया, लेकिन अंत में अंपायर के फैसले के मुताबिक डी सिल्वा ने ही स्ट्राइक ली।
पहले भी कर चुके हैं ऐसा
अंपायर से बहस करना शाकिब के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान शाकिब अल हसन बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंदबाज ने उन्हें बाउंसर गेंद की। गेंद उनके सिर से काफी ऊपर थी और शाकिब ने इसे वाइड देने को कहा। लेकिन अंपायर ने इसे बाउंसर करार दे दिया। जिसके बाद काफी समय तक अंपायर के साथ उलझते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications