शाई होप की उम्मीदें टूटी, वेस्टइंडीज के कप्तान ने टीम को सुनाई खरी-खोटी, बिना तैयारी के आए थे!
West Indies Elimination from World Cup 2023: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope) की उम्मीदें निश्चित तौर पर उनकी टीम पूरी नहीं कर पाई। वेस्टइंडीज आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड के हाथों अहम मैच गंवाकर वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुकी है।
48 साल में पहली बार है जब 2 बार के वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन इस महा प्रतियोगिता में शिरकत नहीं कर पाएंगे। होप का मानना है कि उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी परफॉर्मेंस से खुद को नीचे गिराया है।

होप ने कहां कि हमें फील्डिंग में काम करना होगा, जहां कैच छूट रहे हैं मिस फील्डिंग हो रही है, और यह सारा खेल एटीट्यूड से जुड़ा हुआ है।
होप ने कहा, 'हमने 100% प्रयास किए लेकिन टुकड़ों में, इसको कंसिस्टेंसी के साथ करने की जरूरत है। हमें अपने घर से ही बेहतर तैयारियों की जरूरत थी। हम यहां पर बिना अच्छी तैयारी के एलीट टीम बनने का दावा नहीं कर सकते थे। ऐसे नहीं होता कि आप एक सुबह जागें और खुद को महान टीम बना दें। हमें निश्चित तौर पर यह देखना होगा कि हम अपनी पारी की शुरुआत कैसे करते हैं।'
होप ने यहां सुबह की नमी के दौरान गेंद को मिलने वाली मूवमेंट को काउंटर करने की जरूरत है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज किसी भी टीम के आगे ढेर हो रहे हैं। स्कॉटलैंड के मामले में भी यही हुआ जहां वेस्टइंडीज टिक नहीं पाई और बाद में जब में अपेक्षाकृत आसान हालातों में स्कॉटिश बल्लेबाजों को फायदा मिला और उन्होंने टारगेट को हासिल कर लिया।
इस बारे में शाई कहते हैं, 'यहां पर हर कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हमें सुबह के साथ मिलने वाली मूवमेंट को काउंटर करना सीखना होगा। बाकी दो मैच बचे हुए हैं और हम अपनी पूरी ताकत झोंकने चाहते हैं। वेस्टइंडीज के क्रिकेट में टेलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसको परफॉर्मेंस में तब्दील करना होगा।'
फिलहाल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आने वाले समय में काफी फेरबदल देख सकती है क्योंकि दो बार के टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन डेरेन सैमी को सफेद गेंद क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications