शाहिद अफरीदी ने रमीज़ राजा को लगाई लताड़, गुस्से में दिया तीखा बयान
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम सलेक्शन हेड हैं, उन्होंने रमीज राजा को निशाना बनाते हुए बयान दिया है।

Shahid Afridi Slams Ramiz Raja: रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बोर्ड में कई बदलाव देखने को मिले हैं। शाहिद अफरीदी को अंतरिम सलेक्शन हेड बनाना भी उनमें से एक है। रमीज राजा ने खुद का पद जाने के बाद पीसीबी को लेकर कई बयान दिए। इससे पहले उन्होंने रावलपिंडी की पिच को लेकर कहा था कि हम अच्छे ट्रेक नहीं बना सकते। इसके बाद अब शाहिद अफरीदी ने रमीज़ राजा को लेकर एक कड़ी प्रतिकिया दी है।
इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा कि जिस तरह से रमीज राजा रावलपिंडी की पिच को लेकर बयान दे रहे थे, मैं सुनकर हैरान था। इतने समय से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं, फिर भी हम ऐसे बयान देते हैं। वनडे और टी20 में इस तरह की पिचें जांच के दायरे में नहीं आती। अफरीदी ने आगे कहा कि रावलपिंडी की पिच हमेशा तेज गेंदबाजों के लिए मददगार और उछाली वाली रही है। इसे क्यों बदला गया, मैंने वहां कुछ घरेलू मैच भी देखे हैं। इतनी सपाट पिच मैंने वहां कभी नहीं देखी।
रावलपिंडी से आते थे तेज गेंदबाज
अफरीदी ने कहा कि तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रावलपिंडी पिच के कारण हम एक समय कई गेंदबाजों को रावलपिंडी से आते हुए देखते थे। लाहौर, मुल्तान, कराची और मुल्तान में तेज गेंदबाजों को आनन्द उठाते हुए भी हमने देखा है। अफरीदी के अनुसार रावलपिंडी की पिच को मूल स्वरूप में ही रखना चाहिए था।
आईसीसी ने दी है खराब रेटिंग
गौरतलब है कि रावलपिंडी स्टेडियम की पिच को पिछले दो टेस्ट मैचों से सपाट देखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भी ऐसा देखा गया था। आईसीसी ने इस पिच को दो बार औसत से नीचे की रेटिंग दी है। इसके अलावा डीमेरिट पॉइंट्स भी मिले हैं। इस तरह रावलपिंडी की पिच काफी चर्चा में रही है। रमीज राजा ने कहा कि हम टर्निंग ट्रेक नहीं बना सकते।












Click it and Unblock the Notifications