शाहिद अफरीदी ने पिलाई मोहम्मद आमिर को डांट, PSL में मैच के दौरान की थी 'बदतमीजी', फिर बोले 'सॉरी'

Mohammad Amir को Shahid Afridi ने दी नसीहत- 'जब नई जिंदगी मिली है तो बदतमीज ना बनों', अफरीदी ने किया मोहम्मद आमिर को डांट पिलाने का खुलासा

 Shahid Afridi

पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को जितनी चर्चा अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मिली उससे भी ज्यादा विवादों ने दी। पिछले कुछ समय से भी ये बाए हाथ का पेसर काफी हद तक गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है। बाबर आजम पर आमिर के कमेंट प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों ने समान रूप से गंभीर प्रतिक्रिया हासिल की है। आमिर ने कहा था कि आजम को गेंदबाजी करना पुच्छले बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के समान ही है। यहां तक ​​कि पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी आमिर के बयान से हैरान थे। अफरीदी को हाल में ही अंतरिम मुख्य चयनकर्ता की बड़ी जिम्मेदारी मिली थी जो बताता है पाक बोर्ड में उनको काफी गंभीरता से लिया जाता है।

अफरीदी ने खुलासा किया

अफरीदी ने खुलासा किया

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के खिलाफ अपनी टीम के शुरुआती मैच में विकेटों की कमी से निराश होकर झुंझलाहट में बाबर आजम की ओर गेंद फेंक दी। बाद में, आमिर को विपक्षी टीम के अन्य खिलाड़ियों की छींटाकशी करते हुए भी देखा गया, और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ हसन नवाज को आउट करने के बाद अपने होंठो पर अंगुली रखते हुए देखे गए।

कराची किंग्स के दूसरे मैच के बाद, पाकिस्तान के समा टीवी पर आमिर के व्यवहार पर चर्चा की गई, और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी विशेषज्ञ पैनल का हिस्सा थे। उन्होंने पेसर के साथ अपनी बातचीत के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। अफरीदी ने खुलासा किया कि मैच के बाद उन्होंने आमिर को मैसेज किया और उनके बर्ताव के लिए उन्हें डांट पिलाई।

ये कोई तरीका है?

ये कोई तरीका है?

अफरीदी ने कहा, "जब भी कोई खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं करता है, या यदि वह करता भी है, तो मैं उससे बातचीत करने के लिए मैसेज करता हूं। इसी तरह मैंने कल आमिर को मैसेज किया। मैंने उससे सम्मानपूर्वक बात की, लेकिन साथ ही डांटा भी, 'तुम क्या चाहते हो?' तुमने इतना सम्मान मिला, फिर तुमने अपनी प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया और वहां से तुमने वापसी की। आपको एक तरह से नया जीवन मिला है। आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं?"

अफरीदी ने आगे कहा, "ये कोई तरीका है? आपके आसपास जूनियर हैं, आप अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। कुछ फैन्स भी ये बर्ताव देखकर मायूस हो गए हैं। यहां तक ​​कि हमने भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और कैमरे के सामने पकड़े गए हैं तब पता चलता है कि वहां परिवार हैं, बच्चे आपको टेलीविजन पर देख रहे हैं। आक्रामकता ठीक है, लेकिन इसे कंट्रोल में रखें।"

आमिर ने माफी भी मांगी

आमिर ने माफी भी मांगी

अफरीदी ने ये भी कहा कि अगर आप पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं, तो आपको बाबर के साथ ही खेलना होगा। क्या आप उसकी आंखों में आंख डालकर देख पाओगे? क्या आप उनकी कप्तानी में खेल सकते हो? अपने प्रदर्शन पर ध्यान दो, अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखों और शांति से फिर घर में जाओ।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि आमिर ने माफी भी मांगी। अफरीदी ने कहा, 'उन्होंने सॉरी कहा और इस पर ध्यान दिलाने के लिए मुझे धन्यवाद दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+